राज्यपाल ने उत्तम पाचारणे को राष्ट्रीय ललित कला अकादमी का अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई दी..

लखनऊ: 18 मई, 2018 उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने श्री उत्तम पाचारणे को राष्ट्रीय ललित कला अकादमी का अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद द्वारा मशहूर कलाकार एवं मूर्तिकार श्री उत्तम पाचारणे की राष्ट्रीय ललित कला अकादमी के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की गयी है।


मुंबई निवासी श्री उत्तम पाचारणे विख्यात कलाकार एवं मूर्तिकार है। श्री पाचारणे द्वारा लखनऊ के मध्य कमान स्थित स्मृतिका में उत्तर प्रदेश के परमवीर चक्र विजेताओं के सम्मान में भित्ति चित्रों का तथा लखनऊ विश्वविद्यालय में छत्रपति शिवाजी की अश्वारोही कांस्य मूर्ति का निर्माण किया गया है।

श्री उत्तम पाचारणे ने मुंबई में छत्रपति शिवाजी, स्वातंत्र्यवीर सावरकर, स्वामी विवेकानन्द, बाबासाहेब डाॅ0 भीमराव आंबेडकर व अन्य महापुरूषों की प्रतिमा बनाई है। उन्हें 1985 में राष्ट्रीय ललित कला पुरस्कार, 1985 में महाराष्ट्र गौरव पुरस्कार, 1986 में जूनियर राष्ट्रीय पुरस्कार, 2017 में प्रफुल्ल डहानुकर फाडंडेशन द्वारा जीवन गौरव पुरस्कार मिल चुका है। श्री पाचारणे मुंबई आर्ट सोसायटी के अध्यक्ष भी रहे हैं।
सर्वजीत सिंह सूर्यवंशी 
अध्यक्ष/संपादक- अपवा 

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय