मुख्यमंत्री ने मई दिवस पर प्रदेश के कामगारों और श्रमिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मई दिवस पर प्रदेश के कामगारों और श्रमिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
आज यहां जारी एक संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मई दिवस श्रमेव जयते का उद्घोष करता हुआ, विकास की प्रक्रिया में श्रम के महत्व को रेखांकित करता है। मई दिवस हमारे कामगारों एवं श्रमिक वर्ग की कड़ी मेहनत और उपलब्धियों के सम्मान का आयोजन है। 
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की सरकार अपने कामगारों/श्रमिकों के हितों के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ समर्पित भाव के साथ कार्य करते हुए उनके श्रम को सम्मान देने के लिए पूरी तरह कृतसंकल्पित हैं। इस अवसर पर हम सभी को प्रदेश को प्रगति की नई ऊँचाइयों की ओर ले जाने का संकल्प लेना चाहिए।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय