10,000 रू0 का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार

दिनांक 26.04.2020 को थाना कोतवाली घाटमपुर पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर रेहटी तिराहा मूसानगर रोड के पास बदमाश की घेराबंदी की गयी तो बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ कार्यवाही में बदमाश जयसिंह घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार किया गया। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना कोतवाली घाटमपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 188/2020 धारा 302 भादवि में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से 10,000 रू0 का पुरस्कार घोषित था।
इस संबंध में थाना कोतवाली घाटमपुर द्वारा विधिक कार्यवाही जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-जयसिंह निवासी गुरैया मजरा काटर थाना घाटम्पुर कानपुर नगर। 

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय