35 लाख की आबादी में अब तक भेजे गए 325 सैंपल
बलिया : कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस से अभी तक बलिया बचा हुआ है। लगभग 35 लाख आबादी वाले इस जनपद से अब तक 325 संदिग्धों के सैंपल जांच को भेजे गए। इसमें 263 की जांच रिपोर्ट निगेटिव रही है। वहीं 62 संदिग्धों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। सभी मान रहे यह सब सर्तकता का रिजल्ट है। बलिया से सटे जनपदों आजमगढ़, मऊ व बिहार के सिवान में कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस मिलने के बाद जिला प्रशासन ने सर्तकता बढ़ा दी है लेकिन कई स्थानों पर लोगों की लापरवाही और मनमानी जिला प्रशासन को भी चिता में डाल दे रही है। हालांकि व्यस्त रहने वाले अधिकांश इलाकों में लॉकडाउन का अनुपालन सख्ती से होने के कारण कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस से अभी तक बचा है बलिया जनपद।
बलिया अपवा सिटी रिपोर्टर:-राजकुमार
बलिया अपवा सिटी रिपोर्टर:-राजकुमार
Comments