जनपद महराजगंज/थाना चैक- पुलिस कार्यवाही में दो अन्तर्राज्यीय अपराधी गिरफ्तार..
दिनांक 17/18-08-2018 को रात्रि में सूचना मिली कि कार पर सवार चार बदमाश महराजगंज से निचलौल की तरफ जा रहे हैं। इस सूचना पर थाना कोठीभार व घुघली पुलिस द्वारा सिन्दुरिया के पास चेकिंग के दौरान उक्त वाहन आता दिखायी दिया जो पुलिस बल को देखकर वापस भागने लगा । पुलिस बल द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया। थाना चैक क्षेत्रान्तर्गत धरमौली नहर पुलिया के पास कार सवार बदमाश वाहन से उतरकर भागने लगे जिनका पीछा किया गया जिस पर बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गयी जिस पर एक बदमाश सकलैन घायल हो गया। घायल बदमाश सहित दो अभियुक्तों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। दो बदमाश भागने में सफल हो गये। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक तमंचा 303 बोर, 01 जीवित कारतूस, 01 खोखा कारतूस,
-3-
घटना में प्रयुक्त मारूति कार तथा 5921 रूपये बरामद हुुए। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ पर बताया कि उनका एक गिरोह है, जो जनपद महराजगंज, कुशीनगर, संतकबीरनगर, बस्ती व बिहार राज्य के बेतिया जनपद में लूट, टप्पेबाजी व छल करके गाड़ी का नम्बर प्लेट बदलकर घटनाएं करते हैं। जनपद महराजगंज के थाना पनियरा व निचलौल में टप्पेबाजी की घटनाएं कारित किये हैं, जिसके संबंध में अभियोग पंजीकृत हैं।

Comments