पुलिस महानिदेशक द्वारा स्वतन्त्रता दिवस-2018 के अवसर पर ध्वजारोहण..

15 agलखनऊ दिनांक 15.08.2018 को स्वतन्त्रता दिवस की 72 वीं वर्षगांठ के अवसर पर श्री ओ0पी0 सिंह, पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा मुख्यालय के प्रागंण में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके उपरान्त पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा सर्वप्रथम 02 अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक, मुख्यालय में कर्तव्यरत 03 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, 03 कार्मिकों को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया। इसके साथ ही इस मुख्यालय के 08 आईपीएस अधिकारियों, 07 पीपीएस अधिकारियों व 25 अराजपत्रित कार्मिकों को पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह प्रदान किया गया।
        पुलिस महानिदेशक ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस की 72 वीं वर्षगांठ पर प्रदेश के सभी पुलिसजनों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि आज का पावन दिवस हमें अपने राष्ट्र गौरव एवं स्वाभिमान की अनुभूति कराता है। विदेशी राष्ट्र के दासत्व से मुक्त होने के उपरान्त अपने देश एवं समाज की प्रगति में भरपूर सहभागिता हमारा दायित्व था। अनेक क्षेत्रों में स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद हमने आश्चर्यजनक प्रगति की है। विज्ञान एवं तकनीकी का क्षेत्र इसका उत्कृष्ट उदाहरण है। इसके अतिरिक्त शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग आदि क्षेत्रों में भी हमारी सफलतायें उल्लेखनीय है। देश की स्वतंत्रता एवं लोकतात्रिक शासन पद्धति के परिणामस्वरूप सभी क्षेत्रों में हमने समृद्धि और आत्मनिर्भरता हासिल की है तथा भारत में विश्व मेें अपनी अलग पहचान बनायी है।
    उन्होने कहा कि वर्तमान परिवेश में पुलिस से समाज की अपेक्षाओं में भी वृद्धि हुई है। हमें स्वयं को जनता की सेवा के प्रति समर्पित करना होगा। हम जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने सही आचरण और व्यवहार से  जनता की सेवा करें तथा समाज को सही दिशा देकर जनमानस का विश्वास अर्जित करें। विशेषरूप से बच्चों, महिलाओं एवं वृद्धजनों की समस्याओं के निराकरण के प्रति अधिक जागरूक रहें।
    पुलिस महानिदेशक ने कहा कि समाज में शान्ति एवं सद्भाव बनाये रखने का उत्तरदायित्व हम पर है तथा अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखना हमारा प्रमुख कार्य है। आज का दिन यह संकल्प लेने का है कि देश की स्वतंत्रता को अक्षुण्ण रखने के लिए पुलिसजनों को राष्ट्र हित में निरन्तर जागरूक रहकर विघटनकारी तत्वों से सख्ती से निपटना है। जन समस्याओं के प्रति और अधिक जागरूक होकर समाज के कमजोर वर्ग के हितों की रक्षा में सक्रिय योगदान देना है।
 उन्होंने अपेक्षा की कि पुलिसजन देश की एकता, अखंडता तथा सम्प्रभुता को अक्षुण्ण बनाये रखने में उपलब्ध संसाधन एवं जनशक्ति का सदुपयोग करते हुए जनता की सेवा करने में हमेशा अग्रणी रहेगें।
सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक
1-डा0 संजीव गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक मानवाधिकार उत्तर प्रदेश।
2-श्री मान सिंह चैहान, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध उत्तर प्रदेश।
उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह
1-श्री गिरजेश प्रकाश, निरीक्षक गोपनीय  ।
2-श्री साहब लाल पाठक, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस।
3.-श्री रमेश चन्द्र पाण्डेय, मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस
सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह
1-श्री सन्तोष कुमार सिंह, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस।
2-श्री रामेश्वर सिंह, मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस।
3-श्री स्वामी नाथ मिश्र, मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस।
पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह ‘गोल्ड’
1-श्री आनन्द कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, कानून व्यवस्था, उ0प्र0 ।
2-श्री राजेश कुमार श्रीवास्तत, अपर पुलिस अधीक्षक, नियंत्रण कक्ष ।
3-श्री दुर्गेश कुमार, पुलिस महानिदेशक के स्टाफ आफीसर ।
4-श्री राजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था के स्टाफ आफीसर ।
5-श्री अनिल कुमार, पुलिस उपाधीक्षक स्थापना ।
6-श्री वीरेन्द्र कुमार, पुलिस उपाधीक्षक चुनाव प्रकोष्ठ। ं
7-श्री सुरेश कुमार रस्तोगी, उप निरीक्षक गोपनीय ।
पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह ‘सिल्वर’
1-श्री पीयूष आनन्द, अपर पुलिस महानिदेशक स्थापना, उ0प्र0।
2-श्रीमती नीरा रावत, अपर पुलिस महानिदेशक, कार्मिक उ0प्र0  
3-श्री एस0के0भगत, पुलिस महानिरीक्षक अपराध उ0प्र0।
4-श्री राजा श्रीवास्तव, पुलिस महानिरीक्षक लोक शिकायत उ0प्र0।
5-श्री दीपक रतन, पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के जी0एस0ओ0।
6-डा0संजीव गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक मानवाधिकार उ0प्र0।
7-श्री विजय ढुल, पुलिस अधीक्षक मानवाधिकार उ0प्र0।
8-श्री आर0के0गौतम, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशासन उ0प्र0।
9-श्री रजनीश वर्मा, पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के सीएसओ।
10-श्री वकील अहमद निरीक्षक नियंत्रण कक्ष।
11-श्री जितेन्द्र विक्रम सिंह, निरीक्षक चुनाव प्रकोष्ठ।
12-रामराज भारती, निरीक्षक जनसम्पर्क शाखा।
13-संतोष कुमार यादव, निरीक्षक सोशल मीडिया सेल।
14-श्री मनोज कुमार यादव, निरीक्षक सोशल मीडिया सेल।
15-अरूण कुमार सिंह, निरीक्षक नियंत्रण कक्ष।
16-संतोष तिवारी, निरीक्षक केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति।
17-महेन्द्र कुमार पन्त, निरीक्षक गोपनीय।
18-श्री ओम प्रकाश वर्मा, निरीक्षक गोपनीय।
19-श्री हेमराज कुशवाहा, निरीक्षक गोपनीय।
20-श्री राजेश कुमार, उप निरीक्षक नियंत्रण कक्ष।
21-श्री विपेन्द्र कुमार वर्मा, उप निरीक्षक चुनाव प्रकोष्ठ।
22-श्रीमती अर्चना सिंह, उप निरीक्षक सोशल मीडिया सेल।
23-श्री भइया राम मौर्या, सेवानिवृत्त उप निरीक्षक(एम)
24-श्री सत्य कुमार, उप निरीक्षक(एम) अनुभाग-08।
25-श्री रजनेश कुमार शुक्ला, उप निरीक्षक(एम) चुनाव प्रकोष्ठ।
26-श्री अजय कुमार वर्मा, उप निरीक्षक(एम) अनुभाग-08।
27-श्री उमेश कुमार सैनी, उप निरीक्षक(एम), अनुभाग-07।
28-श्री धमेन्द्र कुमार व्यास, सहायक उप निरीक्षक(एम) अनुभाग-08।
29-श्री राम लखन, मुख्य आरक्षी गोपनीय कार्यालय-एडीजी कानून-व्यवस्था।
30-श्री सुरेन्द्र कुमार कनौजिया, आरक्षी सोशल मीडिया सेल।
31-श्री मनोज कुमार सिंह, आरक्षी चुनाव प्रकोष्ठ।
32-श्री बब्बू लाल, आरक्षी चुनाव प्रकोष्ठ।
33-श्री नीरज चैरसिया, आरक्षी गोपनीय कार्यालय डीआईजी कानून-व्यवस्था।  

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय