जनपद आजमगढ़/थाना रानी की सराय:पुलिस कार्यवाही में 50 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार, अवैध शस्त्र बरामद..

दिनांक 14.08.2018 की सायं सूचना के आधार पर थाना रानी की सराय पुलिस टीम द्वारा रूदरी मोड पर नहर पुलिया के पास से मोटरसाईकिल सवार दो संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस पार्टी द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ फायरिंग मे ंएक बदमाश विजय यादव घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 पिस्टल 32 बोर, 02 जीवित, 02 खोखा कारतूस, 14,000 रू0 नगद, 01 मोबाइल फोन व 01 बिना नम्बर की मोटरसाईकिल बरामद हुई। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। मौके से 01 बदमाश फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
    उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त विजय यादव के विरूद्ध थाना रानी की सराय पर लूट, डकैती, आम्र्स एक्ट आदि के 05 अभियोग पंजीकृत हैं एवं मु0अ0सं0 99/2018 धारा 395/412 भादवि तथा मु0अ0सं0 88/2018 धारा 392/411/ 352/504 भादवि  में  वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु 50 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित था।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय