जनपद मुजफ्फरनगर/थाना चरथावल- पुलिस कार्यवाही में 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार..

दिनांक 18.08.2018 को समय 01.00 बजे थाना चरथावल पुलिस द्वारा जंगल ग्राम चैकडा व ग्राम घिस्सूखेडा में चेकिंग की जा रही थी, तो एक मोटर साईकिल पर सवार 02 व्यक्तियों को पुलिस टीम द्वारा रूकने का इशारा किया गया। बदमाश पुलिस को देखकर वापस लौट कर भागने लगे तो पुलिस द्वारा पीछा किया गया। मोटर साईकिल की गति तेज होने के कारण मोटर साईकिल

-2-

फिसल कर गिर गयी। दोनों व्यक्तियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। जिसके कारण उ0नि0 श्री प्रदीप घायल हो गये। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें एक बदमाश घायल हो गया।  दूसरा बदमाश भाग गया। घायल अभियुक्त एवं उ0नि0 को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 02 खोखा कारतसू व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर एवं एक मोटर साईकिल बरामद हुई।
    उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना छपरौली, बुढ़ाना, रतनपुरी, चरथावल, बड़ौत जनपद बागपत पर लूट, हत्या का प्रयास, चोरी, आम्र्स एक्ट आदि के 8 अभियोग पंजीकृत हैं तथा थाना रतनपुरी के मु0अ0सं0 126/18 धारा 394/411/307 भादवि में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर 25000 रूपये का पुरस्कार घोषित था।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय