जनपद आजमगढ़/थाना महराजगंज-पुलिस कार्यवाही में व्यवसायी की हत्या करने वाले शातिर एवं 50-50 हजार रूपये के पुरस्कार घोषित दो अपराधी गिरफ्तार..

दिनांक 11.08.2018 को थाना क्षेत्र अहरौला में जितेन्द्र उर्फ नाटे व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी, के सम्बंध में थाना अहरौला पर मु.अ.स. 157/18 धारा 302,120 बी भादवि अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान थाना क्षेत्र अतरौलिया के 03 अभियुक्त प्रकाश में आये। दिनांक 17.08.2018 को एक अभियुक्त अकबर अली को गिरफ्तार कर लिया गया तथा दो अभियुक्त सचिन पाण्डेय उर्फ आकृति एवम् सुजीत तिवारी फरार हो गये थे।
        दिनांक 18.08.2018 को आजमगढ़ पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर कटान बाजार से सरदहा बाजार रोड पर सामने से आ रही मोटरसाइकिल को पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास करने पर मोटरसाइकिल सवार ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरु कर दिया जिसमें थाना महराजगंज के एक आरक्षी अविनाश यादव गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही के दौरान मोटरसाइकिल से भाग रहे दोनों बदमाशो सचिन पाण्डेय उर्फ आकृति व सुजीत तिवारी घायल हो गये। घायल आरक्षी अविनाश यादव व दोनांे बदमाशो को चिकित्सीय उपचार हेतु जिला चिकित्सालय आजमगढ़ ले जाया गया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 50-50 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय