जनपद बरेली/थाना आंवला: पुलिस कार्यवाही में 25 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार, अवैध शस्त्र बरामद..
दिनांक 13.08.2018 की सायं थाना आंवला पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर रेवती फाटक के पास घेराबन्दी की गयी तो बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी गयी। बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग में थाना प्रभारी आंवला श्री पंकज वर्मा घायल हो गये। पुलिस टीम द्वारा आत्मररक्षार्थ की गयी फायरिंग में पुरस्कार घोषित अपराधी नबिया उर्फ हृदेश घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार किया गया एवं उसके दो साथी फरार हो गये, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 04 जीवित एवं 01 खोखा कारतूस बरामद हुए। घायलों का उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त नबिया उर्फ हृदेश थाना आंवला में मु0अ0सं0 245/20188 धारा 394/411 भादंवि में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु 25 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित है।
इस सम्बन्ध में थाना आंवला पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Comments