जनपद इटावा/थाना सैफई: डकैती के योजना बनाते 05 बदमाश गिरफ्तार, चोरी की 06 मोटरसाईकिले व अवैध शस्त्र बरामद

दिनांक 18/19.08.2018 की रात्रि थाना सैफई पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर सैफई से करहल जाने वाली रोड़ के पास डकैती की योजना बनाते 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। 
    गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/निशादेही पर चोरी के 03 तमन्चे 315 बोर, 11 जीवित कारतूस, 01 तमन्चा 12 बोर 06 जीवित कारतूस व चोरी के 06 दो पहिया वाहन बरामद हुए। 
    उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त सुनील उर्फ मुखिया उर्फ गुरू के विरूद्ध जनपद इटावा, मैनपुरी, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, औरैया, एटा के विभिन्न थानों पर हत्या, चोरी, लूट, डकैती, धोखाघडी, आम्र्स एक्ट, गैगस्टर एक्ट आदि के 30 अभियोग, अभियुक्त गोविन्द यादव उर्फ गोविन्दा उर्फ खुराना के विरूद्ध जनपद एटा, फिरोजाबाद व इटावा के विभिन्न थानों पर डकैती, हत्या का प्रयास, धोखाघडी, आम्र्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट व गैगस्टर एक्ट के 09 अभियोग, अभियुक्त गौरव चैहान के विरूद्ध जनपद इटावा, मैनपुरी, एटा के विभिन्न थानों पर चोरी, लूट, डकैती, हत्या का प्रयास धोखाघडी, आम्र्स एक्ट व गैगस्टर एक्ट के 12 अभियोग पंजीकृत हैं।
    पूछतांछ पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने बरामद मोटरसाईकिलों को दिल्ली, हरियाणा, फिरोजाबाद व मैनपुरी से चोरी करना स्वीकार किया, जिसके सम्बन्ध में सम्बन्धित थानों पर अभियोग पंजीकृत हैं । 

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय