मुख्यमंत्री ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री तथा प्रख्यात श्रमिक नेता जाॅर्ज फर्नांडीस के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
प्रयागराज: 29 जनवरी, 2019 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री तथा प्रख्यात श्रमिक नेता श्री जाॅर्ज फर्नांडीस के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
आज यहां जारी एक शोक सन्देश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि स्व0 जाॅर्ज फर्नांडीस एक समर्पित नेता थे। भारत सरकार के मंत्री के रूप में उन्होंने अपने दायित्वों का कुषलतापूर्वक निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार में रक्षा मंत्री के रूप में श्री फर्नांडीस ने उल्लेखनीय कार्य किया। श्री जाॅर्ज फर्नांडीस की पहचान एक संघर्षशील श्रमिक नेता के रूप में भी थी। उन्होंने हमेषा मजदूरों और मेहनतकष वर्ग के अधिकारों की आवाज बुलन्द की। श्री फर्नांडीस के निधन से हुई क्षति की भरपाई होना कठिन है।
मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की षान्ति की कामना करते हुए उनके षोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
Comments