महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर कार रैली
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय एक कार रैली का आयोजन करेगा। यह रैली भारत, बांग्लादेश और म्यांमार के उन ऐतिहासिक स्थलों के होकर गुजरेगी जो महात्मा गांधी के जीवन से जुड़े हुए हैं। यह रैली गांधी जी के जीवन से जुड़े स्थानों को जोडेगी और सड़क सुरक्षा के बारे में लोगों को जागरूक बनायेगी। कार रैली, भारत सरकार द्वारा पिछले वर्ष 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर प्रारंभ किये गये समारोहों का हिस्सा है।
कार रैली 4 फरवरी को राजघाट, दिल्ली से प्रारंभ होगी। इसी के साथ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह की भी शुरूआत होगी। रैली भारत में साबरमती, पोरबंदर, दांडी, यरवदा, सेवाग्राम, जबलपुर, लखनऊ, गोरखपुर, चौरी चौरा, चंपारण, शांतिनिकेतन और कोलकाता से होकर गुजरेगी और फिर बांग्लादेश की राजधानी ढ़ाका पहुंचेगी। रैली 24 फरवरी को म्यांमार के यांगून पहुंचेगी। रैली 7250 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
रैली की एक प्रमुख विशेषता होगी-खंबात की खाड़ी को रो-रो वेसल से पार करना। इस रैली को विदेश मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय आदि ने सहयोग प्रदान किया है। विभिन्न राज्यों में रैली की आगवानी करने और झंड़ी दिखाने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य महात्मा गांधी के बहुमूल्य विचारों का प्रचार-प्रसार करना है। बांग्लादेश और म्यांमार में ‘ड्राइव फॉर पीस’ इस रैली की थीम होगी। यह रैली सड़क पर सुरक्षित वाहन चलाने के संदेश का भी प्रचार-प्रसार करेगी।
कार रैली का मार्ग मानचित्र
कार रैली का कार्यक्रम
दिन | तिथि | प्रस्थान समय | आगमन समय | दूरी किमी में यात्रा की अवधि |
कार्यकलाप
|
1 | 04-02-2019 सोमवार | राजघाट, नई दिल्ली 10.30 सुबह | अजमेर, राजस्थान 7.00 सायं | 398 किमी 7 घंटे |
|
2 | 05-02-2019 मंगलवार | अजमेर 8.00 सुबह | अहमदाबाद 8.00 सायं | 529 किमी 9 घंटे |
|
3 | 06-02-2019 बुधवार | अहमदाबाद 9.00 सुबह | पोरबंदर गुजरात 6.00 सायं | 394 किमी
|
|
4 | 07-02-2019 बृहस्तपतिवार | पोरबंदर, गुजरात 8.00 सुबह | घोघा | 321 किमी 6 घंटे |
|
घोघा से दहेज के लिए फेरी सेवा | 31 किमी 1 घंटा |
| |||
दहेज | बहरूच 6.00 सांय | 53 किमी 1 घंटा |
| ||
5 | 08-02-2019 शुक्रवार | बहरूच 7.00 सुबह | पुणे 8.00 सायं | 391 किमी 9 घंटे |
|
6 | 09-02-2019 शनिवार | पुणे में विश्राम का दिन |
| ||
7 | 10-02-2019 रविवार | पुणे 6.00 सुबह | वरधा 8.00 सायं | 631 किमी 12 घंटे |
|
8 | 11-02-2019 सोमवार | वर्धा 9.00 सुबह | जबलपुर 5.00 सांय | 353 किमी 8 घंटे | वर्धा में सेवाग्राम की यात्रा, जबलपुर में रात्रि विश्राम |
9 | 12-2-2019 मंगलवार | जबलपुर 6.00 सुबह | लखनऊ 8.00 सांय | 531 किमी 12 घंटे |
|
10 | 13-02-2019 बुधवार | लखनऊ 9.00 सुबह | छुरी-छुरा गोरखपुर 4.00 सांय | 320 किमी 7 घंटे |
|
11 | 14-02-2019 बृहस्पतिवार | गोरखपुर | पटना | 365 किमी 8 घंटे |
|
12 | 15-02-2019 शुक्रवार | पटना 9.00 सुबह | धनबाद 6.00 सांय | 328 किमी 7 घंटे |
|
13 | 16-02-2019 शनिवार | धनबाद 9.00 सुबह | कोलकाता 7.00 सायं | 321 किमी 7.30 घंटे |
|
14 | 17-02-2019 रविवार | कोलकाता 7.00 सुबह | ढ़ाका, बांग्लादेश 9.00 सायं | 316 किमी 11 घंटे |
|
15 | 18-02-2019 सोमवार | विदेश मंत्रालय के परामर्श से तय किया गया कार्यक्रम | |||
16 | 19-02-2019 मंगलवार | ढ़ाका 9.00 सुबह | अगरतला 4.00 सायं | 157 किमी 4 घंटे |
|
17 | 20-02-2019 बुधवार | अगरतला 9.00 सुबह | सिल्चर 5.00 सायं | 286 किमी 9 घंटे |
|
18 | 21-02-2019 बृहस्पतिवार | सिल्चर 8.00 सुबह | इंफाल 6.00 सायं | 254 किमी 9 घंटे |
|
19 | 22-02-2019 शुक्रवार | इंफाल 8.00 सुबह | कालेवा, म्यांमार | 258 किमी 7 घंटे |
|
20 | 23-02-2019 शनिवार | कालेवा, म्यांमार 8.00 सुबह | मान्डालय, म्यांमार 6.00 सायं | 326 किमी 8 घंटे |
|
21 | 24-02-2019 रविवार | मान्डालय 8.00 सुबह | यंगून 6.00 सायं | 625 किमी 8 घंटे |
|
22 | 25-02-2019 सोमवार | विदेश मंत्रालय के परामर्श से तय किया गया कार्यक्रम | |||
23 | 26-02-2019 | प्रतिभागियों की वापसी यात्रा |
Comments