कुम्भ मेला ड्यूटी हेतु नियुक्त 21 आई0पी0एस0 (प्रशिक्षु) अधिकारियों की ब्रीफिंग


दिनांक 30.01.2019 को अलकनन्दा सभागार में पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुम्भ मेला प्रयागराज द्वारा कुम्भ मेला-ं2019 में ड्यूटी हेतु सम्बद्ध किये गये 21 आई0पी0एस0 (प्रशिक्षु) अधिकारियों की ब्रीफिंग की गयी। उक्त ब्रीफिंग में (प्रशिक्षु) आई0पी0एस0 अधिकारियों को कुम्भ के बारे में जानकारी देते हुये उनके ड्यूटी सम्बन्धी कार्य वितरण कर महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर आवशयक दिशा-ं निर्देश दिये गये।
1-ं मेले क्षेत्र का भ्रमण कर महत्वपूर्ण स्थानों/मार्गों की जानकारी रखना।
2-ं स्नान के दौरान भीड़ नियंत्रण/यातायात प्रबन्ध हेतु निर्धारित कार्य योजना की जानकारी रखना।
3-ं ड्यूटी हेतु आव-रु39ययक उपकरण जैसे लाउड हेलर, स्टैटिक सेट, हैण्ड हेल्ड सेट रखना।
4-ं ड्यूटी स्थल एवं पुलिस व्यवस्थापन की सम्पूर्ण जानकारी रखना।
5-ं ड्यूटी स्थल से सम्बन्धित समस्त अधिकारियों से समन्वय स्थापित रखना।
6-ं ड्यूटी स्थल पर सुरक्षा, यातायात, अग्निशमन, जल पुलिस व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देना इत्यादि।
 ब्रीफिंग में रिटायर्ड पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 सुलखान सिंह एवं पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र मोहित अग्रवाल द्वारा 21 प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारियों अर्पित विजय वर्गीय, आरती सिंह, दीक्षा शर्मा,  बी0बी0जी0टी0एस0 मुर्थी, अशोक के0वी, दीपक, इराज राजा, केशव कुमार, कुलदीप सिंह गुंगावत, निपुन अग्रवाल, सौरभ दीक्षित, सत्यजीत कुमार गुप्ता, शुभम पटेल, एस0एम0 कासिम आबिदी, अभिषेक वर्मा, आदित्य लंगेह, अंकुर अग्रवाल, धवल जायसवाल, मो0 मुशताक, सोनम कुमार व श्रद्धा पाण्डेय का परिचय प्राप्त कर उनको मेला ड्यूटी, दायित्वों एवं नेतृत्व क्षमता के सम्बन्ध में अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाॅं दी गयी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक स्थापना नीरज पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक संगम पूणेन्दु सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण मोनिका चड्ढा, क्षेत्राधिकारी कार्यालय गीतांजली सिंह एवं क्षेत्राधिकारी लाइन आलोक कुमार पाण्डेय मौजूद रहे।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय