नेवी चिल्ड्रन स्कूल (एनसीएस), नई दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड 2019 में ले रहा है हिस्सा


यह अत्यंत गर्व का अवसर है जब नेवी चिल्ड्रन स्कूल, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली के 170 छात्र ‘जय घोष’ का प्रदर्शन करते हुए राजपथ पर भव्य छटा बिखेरेंगे। यह गीत महात्मा गांधी जैसी दिव्य आत्मा द्वारा दिखाए गए अहिंसा, मानवता और सच्चाई के सिद्धांतों के प्रति हमारी आस्था और विश्वास को दर्शाता है।
हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के इस पावन अवसर पर हम अपने प्रिय महात्मा के प्रति आदर और सम्मान व्यक्त करते हैं। महात्मा गांधी अहिंसा और सच्चाई की प्रतिमूर्ति थे। एन सी एस (दिल्ली) के छात्र अपनी आकर्षक प्रस्तुति ‘बापू महान’ के जरिए गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान राजपथ पर भारत की महानतम आत्मा के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय