ओम प्रकाश शर्मा, निरीक्षक नागरिक पुलिस सेवानिवृत्त
दिनांक 31.01.2019 को मुख्यालय में कार्यरत श्री ओम प्रकाश शर्मा निरीक्षक नागरिक पुलिस अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुये। पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 श्री ओ0पी0 सिंह, द्वारा सेवानिवृत्त के अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में उन्हे मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया और उनके एवं उनके परिवार के सुख, समृद्धि एवं उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी गयी।
उल्लेखनीय है कि श्री ओम प्रकाश शर्मा का जन्म 11 जनवरी, 1959 को जनपद कुशीनगर मेें हुआ था। श्री शर्मा वर्ष 1984 में उप निरीक्षक के पद पर भर्ती हुए एवं वर्ष 2013 में निरीक्षक ना0पु0 के पद पर प्रोन्नत हुए। श्री शर्मा जनपद गोण्डा, फैजाबाद, खीरी, सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी एवं अम्बेदकरनगर में नियुक्त रहे हैं। इस मुख्यालय में अप्रैल, 2016 से नियुक्त एवं शिकायत प्रकोष्ठ में कार्यरत हैं, जहां से श्री शर्मा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुये। श्री शर्मा का 35 वर्ष से अधिक का सेवाकाल सराहनीय रहा है। श्री शर्मा को सराहनीय कार्यों हेतु उच्च अधिकारीगण द्वारा समय-समय पर नकद पुरस्कारों व प्रशस्ति पत्रों से सम्मानित किया गया एवं 26 जनवरी-2009 के अवसर पर श्री शर्मा को पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा सराहनीय सेवाओं के लिए ‘सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह’ भी प्रदान किया गया। श्री शर्मा एक अनुशासित, जिम्मेदार, मृदुभाषी एवं कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी रहें हैं।

Comments