प्रदेश में अधिकारियों एवं गुण्डों का राज कायम है--शिवपाल
लखनऊ(अपवा न्यूज़) दिनांक 06 अगस्त,2019 : पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। अधिकारियों एवं गुण्डों का राज कायम है। महिलाओं, बहन-बेटियों के साथ बड़ी संख्या में बलात्कार तथा अपराधिक घटनाएं घटित हुई हैं। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने आज प्रेस वार्ता दौरान कहा की आजयहाँ तक कि लखनऊ में सभी प्रशासनिक अमला मौजूद होते हुए भी दिन-दहाड़े लूट, हत्या एवं डकैती आम बात हो चुकी है तथा विकास कार्य लगभग पूर्ण रूप से में बन्द है। लिहाजा मौजूदा सरकार को चाहिए की उत्तर प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था को तत्काल ठीक करे। पशु पालकों के ऊपर नगर निगम लखनऊ का अत्याचार तत्काल रोके व जो जानवर घरों में है या जिनकी वजह से कोई नुकसान नहीं हो रहा है उनको कतई न परेशान करे । पशु पालकों के ऊपर बढ़ाई गयी जुर्माने की राशि को तत्काल कम किया जाए एवं इसकी आड़ में की जा रहा रही अवैध वसूली को तत्काल रोका जाए। उन्होंने कहा की मॉब लिंचिंग के नाम पर धर्म विशेष पर किये जा रहे अत्याचार को तत्काल रोका जाए और इसके लिए कड़ा कानून बनाया जाए। एक देश में एक कानून के तहत मंहगे हो चुके पेट्रोल, डीजल को भी तत्काल जी0एस0टी0 के दायरे में लाया जाए व बिजली की दरों में होने वाली बढ़ोत्तरी को रोका जाए तथा मीटर लगाने के नाम पर फर्जी वसूली को तत्काल बन्द कराया जाए, किसानों को नलकूप चलाने के लिए निःशुल्क बिजली का कनेक्शन दिया जाए एवं उनको निःशुल्क बिजली दी जाए। शहर में अपनी रोजी-रोटी चलाने वाले पटरी दुकानदार भाईयों के लिए जगह की समुचित व्यवस्था की जाए साथ ही आवारा पशुवों द्वारा किसान भाईयों की फसलों का किये जा रहे नुकसान की भरपाई के लिए सरकार किसानों को मुआवजा दे और किसान भाईयों को छुट्टा जानवरों से मुक्ति दिलाये। श्री यादव ने कहा की जिलाधिकारी कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित तहसीलों, थानों में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाई जाए व वाहन चेकिंग के नाम पर पुलिस द्वारा पूरे प्रदेश में किये जा रहे अवैध वसूली को तत्काल बन्द कराया जाए। किसानों जो अन्नदाता है को उनकी उपज का उचित लाभकारी मूल्य दिलाया जाए साथ ही किसान भाईयों को डीजल, खाद, बीज सस्ते दरों पर उपलब्ध कराया जाए। किसानों का गन्ना भुगतान तत्काल किया जाये। किसानों की समस्याओं के लिए तत्काल किसान आयोग का गठन किया जाए। उन्हों ने उन्नाव रेप पीड़ित परिवार को न्याय मिले साथ ही पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर जो लोग दोषी हों उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए।पूरे प्रदेश के किसानों के गन्ने का भुगतान तुरन्त कराया जाए तथा गन्ना एवं खाद में की जा रही घटतौली पर तत्काल रोक लगाई जाए। प्रदेश सर्कार को आड़े हांथो लेते उन्होंने कहा की प्रदेश की गड्ढायुक्त सड़कों को तत्काल ठीक कराया जाए एवं पूरे प्रदेश में अधिवक्ता भाईयों की निरन्तर हो रही हत्याओं तथा उन पर हो रहे जानलेवा हमलों पर तुरन्त रोक लगाई जाए और मृतक अधिवक्ता परिवार को प्राथमिकता के आधार पर उचित मुआवजा दिलाया जाए। वृद्ध हो चुके वकील भाईयों को भी अपना परिवार चलाने के लिए सरकार भत्ते एवं पेंशन की व्यवस्था कराये। पूरे प्रदेश में रोकी गई विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, शादी अनुदान को फिर से प्राथमिकता के आधार पर चालू कराया जाए तथा देश के भविष्य , बेरोजगारों नौजवानों को रोजगार दें या बेरोजगारी भत्ता दिया जाए। भाजपा सरकार बनने के बाद सरकारी विभागों में वर्षों से बन्द सरकारी नौकरियों को तत्काल खोला जाए, जिससे पूरे प्रदेश के बेरोजगारों को नौकरी मिल सके। उत्तर प्रदेश सरकार,सत्ताधारी पार्टी द्वारा विपक्षी पार्टियों के नेताओं,कार्यकर्ताओं का किया जा रहा उत्पीड़न तत्काल बन्द कराया जाए एवं उनके ऊपर किये जा रहे फर्जी मुकदमों पर तत्काल रोक लगाई जाए।किसानों का टोल-टैक्स माफ किया जाए। प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों एवं चिकित्सालयों में पर्चा, सभी प्रकार की दवाएं, सभी प्रकार की जांच निःशुल्क किया जाए एवं पर्याप्त मात्रा में सरकारी अस्पतालों में दवाएं उपलब्ध करायी जाए। महाविद्यालयों,विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ बहाल किये जाए।
Comments