राज्यपाल ने 6 मंत्रियों, 6 राज्यमंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) एवं 11 राज्यमंत्रियों को शपथ ग्रहण करायी

Press (8).JPGलखनऊः 21 अगस्त, 2019 राजभवन उत्तर प्रदेश में आज प्रदेश मंत्रिमण्डल का विस्तार किया गया। राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने गांधी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 6 मंत्रियों, 6 राज्यमंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) एवं 11 राज्यमंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री द्वय श्री केशव प्रसाद मौर्य एवं डाॅ0 दिनेश शर्मा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री आशुतोष टण्डन सहित मंत्रिमण्डल के अन्य सदस्यगण, मुख्य सचिव डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय, अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना श्री अवनीश अवस्थी, पुलिस महानिदेशक श्री ओ0पी0 सिंह व अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण उपस्थित थे।
राज्यपाल ने डाॅ0 महेन्द्र सिंह राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), श्री सुरेश राणा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), श्री भूपेन्द्र सिंह चैधरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), श्री अनिल राजभर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), श्री राम नरेश अग्निहोत्री एवं श्रीमती कमला रानी वरूण को मंत्री पद की शपथ दिलाई।
राज्यपाल द्वारा डाॅ0 नीलकंठ तिवारी राज्यमंत्री, श्री कपिलदेव अग्रवाल, श्री सतीश द्विवेदी, श्री अशोक कटारिया, श्री श्रीराम चैहान, श्री रविन्द्र जायसवाल को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ दिलायी गयी।
राज्यपाल ने राज्यमंत्री के रूप में श्री अनिल शर्मा, श्री महेश गुप्ता, श्री आनन्द स्वरूप शुक्ला, श्री विजय कश्यप, डाॅ0 गिर्राज सिंह धर्मेश, श्री लाखन सिंह राजपूत, श्रीमती नीलिमा कटियार, श्री चैधरी उदयभान सिंह, श्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, श्री रमाशंकर सिंह पटेल एवं श्री अजीत सिंह पाल को शपथ दिलायी।
शपथ विधि के बाद राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने शपथ लेने वाले सभी महानुभावों का पुष्पगुच्छ देकर अभिनन्दन किया एवं बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय द्वारा किया गया।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय