रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का लखनऊ दौरा

लखनऊ(अपवा न्यूज़) दिनांक 23 अगस्त,2019 : लखनऊ छावनी में मध्य कमान युद्ध स्मारक स्मृतिका में पूरे माल्यार्पण समारोह के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने  मुख्यालय मध्य कमान और 11 गोरखा राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर का दौरा किया।
इसके बाद रक्षा मंत्री मुख्यालय मध्य कमान गए जहां उन्हें लेफ्टिनेंट जनरल अभय कृष्णा, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, मध्य कमान द्वारा परिचालन और प्रशासनिक मुद्दों पर एक विस्तृत जानकारी दी गई। इसके बाद रक्षा मंत्री 11 गोरखा राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर पहुंचे जहां उन्होंने केंद्र में प्रशिक्षण सुविधाओं का जायजा लिया और पैरा स्लाइडिंग, रॉक क्लाइम्बिंग और मार्शल आर्ट जैसी विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों का प्रदर्शन भी देखा।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय