राम नाईक ने की मुख्यमंत्री से भेंट, कई विषयों पर चर्चा
मुम्बई, शनिवार: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सांगली दौरे जाने के पहले आज सुबह अपने निवासस्थान
पर उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल श्री. राम नाईक से भेंट की. चुंकि श्री. राम नाईक का जन्मस्थल
सांगली है; उन्होंने वहाँ की बाढ़ परिस्थिति पर अपनी चिंता मुख्यमंत्री को विशेष रूप से जतायी और सभी
आपाद्ग्रस्तों को राहत दिलाने का अनुरोध किया.
राज्यपाल पद का अपना कार्यकाल पूर्ण कर मुंबई लौटने के बाद श्री. राम नाईक आज पहली बार मुख्यमंत्री
का निवास ‘वर्षा’ पर आए जिसके कारण मुख्यमंत्री ने उनका फूल-शाल देकर स्वागत किया. मुख्यमंत्री की
माताजी श्रीमती सरिता फडणवीस भी तब विशेष रूप से उपस्थित रही. श्री. राम नाईक ने अपने राज्यपाल
पद का अंतिम पांचवा वार्षिक कार्यवृत्त ‘राजभवन में राम नाईक 2018-19’ मुख्यमंत्री को भेंट दिया. श्री.
राम नाईक ने दुबारा भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने पर मुख्यमंत्री ने संतोष जताया तथा श्री.
नाईक का मार्गदर्शन पार्टी को किस तरह प्रभावी ढंग से प्राप्त होगा इस पर विस्तार से चर्चा की.
कई महत्त्व के सामाजिक विषयों पर भी दोनो नेताओं के बिच विचार विमर्श हुआ. विशेष रुप से वसई
तहसील के तुंगारेश्वर पर्वत पर स्थित बालयोगी सदानंद महाराज का आश्रम तोड़ देने के सन्दर्भ में सर्वोच्च
न्यायलय के निर्णय से समाज जीवन पर, खास कर आगरी समुदाय पर क्या असर होगा इस पर श्री. नाईक
व श्री. फडणवीस ने चर्चा की.
(कार्यालय सचिव)
फोटो ओळी
1. श्री. राम नाईक का ‘वर्षा’ पर स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री श्री. देवेंद्र फडणवीस
2. मुख्यमंत्री श्री. देवेंद्र फडणवीस को अपना अहवाल देते हुए श्री. राम नाईक
3. मुख्यमंत्री श्री. देवेंद्र फडणवीस की मातोश्री श्रीमती सरिता फडणवीस व श्री. राम नाईक एक दुसरे
को अभिवादन करते हुए; साथ में मुख्यमंत्री

Comments