लखनऊ मंडल एवं समाजिक कल्याण संस्था द्वारा बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ राहत सामग्री रवाना

लखनऊ(अपवा न्यूज़) दिनांक 23 अगस्त,2019 : रेल यातायात एवं यात्री सेवाओं की दिशा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने के साथ उत्तर रेलवे का लखनऊ मंडल समाजिक कल्याणकारी गतिविधियों एवं मानवीय मूल्यों के प्रति भी अग्रणी रहते हुए निरंतर इस क्षेत्र में भी अपना योगदान प्रदान करती हैं एवं समय समय पर घटित होने वाली दैवीय आपदाओं में अपना  सक्रिय सहयोग प्रदान करती हैं। इसी क्रम में लखनऊ मंडल एवं एक सामाजिक कल्याण संस्था  रॉबिनहुड आर्मी  के पारस्परिक एवं संयुक्त प्रयास के द्वारा कर्नाटक एवं केरल में बाढ़ आपदा पीड़ितों के  सहायतार्थ खाद्य एवं  अन्य आवश्यक राहत सामग्री को लखनऊ स्टेशन से गाड़ी संख्या 22684 (लखनऊ-यशवंतपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस) से  निशुल्क रवाना किया गया |
इस विषय में मंडल रेल प्रबंधक,उत्तर रेलवे,लखनऊ संजय त्रिपाठी ने अवगत कराया कि मंडल पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ यात्री यातायात के सुगम संचालन के अतिरिक्त पूर्ण निष्ठा के साथ अपने सामाजिक दायित्वों के पालन हेतु भी संकल्पित हैं | 

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय