विदेश मंत्री के रूप में सुषमा स्वराज का कार्यकाल सदैव यादगार रहेगा - राज्यपाल

IMG-20190807-WA0042लखनऊ: 7 अगस्त, 2019 उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने नई दिल्ली जाकर पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा परिजनों से भेंट कर उनके प्रति संवेदना व्यक्त की।
राज्यपाल ने कहा कि सुषमा स्वराज वास्तव में एक विदुषी, सक्रिय राजनेता एवं संवेदनशील व्यक्तित्व की महिला थी जिन्होंने अपनी कार्यशैली से लोगों के दिल में स्थान बनाया था। वे माननीय गुणों से परिपूर्ण तथा महिला सशक्तीकरण की प्रतीक थीं। उन्होंने विभिन्न आयामों में देश की सेवा की। एक टवीट पर दूसरों की समस्या का समाधान करने वाली विदेश मंत्री के रूप में उनका कार्यकाल सदैव यादगार रहेगा। सुषमा स्वराज का निधन देश की राजनीति के लिये अपूरणीय क्षति है। राज्यपाल ने कहा कि उनके निधन से देश ने एक ऐसा नेता खोया है जिसकी भरपाई लम्बे समय तक संभव नहीं है।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय