सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या में शामिल दो अभियुक्त गिरफ्तार

लखनऊ(अपवा न्यूज़) दिनांक 26 अगस्त,2019 : ठाकुरगंज पुलिस ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर हत्या में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
ठाकुरगंज पुलिस के कथना नुसार कई सीसीटीवि फुटेज खंघालने तथा मृतक के मोबाईल नम्बरों की छानबीन करने पर पता चला की मृतक शरद निगम का प्रेम सम्बन्ध यहियागंज निवासी  एक लड़की से चलरहा था, उसी लड़की का सम्बन्ध उसके अन्य पडोसी सुरेंद्र जैसवाल से भी था, जब की सुरेंद्र नहीं चाहता था की उस लड़की का मृतक के साथ किसी भी प्रकार का मेलजोल हो। इस द्वेष की भावना से सुरेंद्र जैसवाल ने अपने मित्र सूरज चौहान के साथ मिल कर मृतक शरद निगम को उसके घर से 200 मीटर की दुरी पर गोली मारकर हत्या करदी।
मोबाईल डिटेल और सीसीटीवि फुटेज के आधार पर छानबीन करते हुवे पुलिस दल ने इन्हे धर दबोचा। पकडे गए अभियुक्तों में सुरेंद्र जैसवाल उर्फ साई भईया पुत्र किशोरी लाल निवासी 521/55 टेढ़ी बाजार रकाबगंज चौक, सूरज कुमार चौहान पुत्र पवन कुमार चौहान बड़गांव गोंडा जिन के पास से हत्या में इस्तमाल 315 बोर का एक तमांचा एक खोखा कारतूस एक पैसन प्रो मोटर सायकिल नंबर UP32KT5723 बरामद हुईँ।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय