मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक अखिलेश सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

लखनऊ: 20 अगस्त, 2019 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पूर्व विधायक श्री अखिलेश सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। आज यहाँ जारी एक शोक सन्देश में मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि श्री अखिलेश सिंह एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थे। वे अपने क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर रहते थे। उनके निधन से क्षेत्र की जनता ने अपना एक सच्चा हितैषी खो दिया है।
मुख्यमंत्री जी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करते हुए स्व0 श्री अखिलेश सिंह के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय