मुख्यमंत्री ने चौरी-चौरा शताब्दी समारोह के आयोजन के सम्बन्ध में बैठक की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा है कि 04 फरवरी, 2021 से 04 फरवरी, 2022 तक चौरी-चौरा शताब्दी समारोह का आयोजन किया जाए। शताब्दी समारोह के अन्तर्गत वर्ष भर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के सम्बन्ध में एक कार्ययोजना बनायी जाए। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी जनपदों में स्वाधीनता आन्दोलन अथवा आजादी के बाद के युद्धों के शहीदों से सम्बन्धित शहीद स्मारक स्थल स्थित हैं। चौरी-चौरा शताब्दी समारोह के अवसर पर 04 फरवरी, 2021 को चौरी-चौरा में कार्यक्रम के साथ ही सभी जनपदों में शहीद स्मारक स्थलों पर चौरी-चौरा की घटना को केन्द्र में रखकर कार्यक्रम आयोजित किये जाएं।
मुख्यमंत्री जी आज यहां अपने सरकारी आवास पर चौरी-चौरा शताब्दी समारोह के आयोजन के सम्बन्ध में आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चैरी-चैरा की घटना में स्वाधीनता आन्दोलन को नई दिशा दी। इस घटना के सम्बन्ध में आम जनमानस सहित युवा पीढ़ी को तथ्यपरक जानकारी होनी चाहिए। बैठक के दौरान संस्कृति विभाग द्वारा चौरी-चौरा शताब्दी समारोह के आयोजन के सम्बन्ध में एक प्रस्तुतीकरण भी दिया गया।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय