मुख्यमंत्री 21 जनवरी, 2021 को इस अभियान का शुभारम्भ करेंगे
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सड़क सुरक्षा व सड़क दुर्घटनाओं एवं इनमें होने वाली जनहानि को रोकने के लिए अन्तर्विभागीय समन्वय के साथ एक माह का अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए हैं। यह अभियान पूरे प्रदेश के सभी जनपदों में एक साथ चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री जी इस अभियान का शुभारम्भ 21 जनवरी, 2021 को करेंगे। सड़क सुरक्षा माह 21 जनवरी से प्रारम्भ होकर
20 फरवरी, 2021 तक संचालित किया जाएगा। परिवहन विभाग एवं गृह विभाग संयुक्त रूप से इसके नोडल विभाग होंगे।
मुख्यमंत्री जी आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में सड़क सुरक्षा माह की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में व्यापक जन-जागरूकता के कार्यक्रम संचालित किए जाएं। अभियान के दौरान प्रत्येक दिन व सप्ताह कार्ययोजना बनाकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि जिलाधिकारी अन्तर्विभागीय समन्वय के आधार पर अपने-अपने जनपदों में सड़क सुरक्षा के कार्यक्रम संचालित करें। सड़क सुरक्षा अभियान के शुभारम्भ सम्बन्धी कार्यक्रमों से जनप्रतिनिधियों को भी जोड़ा जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सड़क सुरक्षा हेतु तकनीक का प्रयोग, रोड इंजीनियरिंग, इमरजेंसी सेवा, प्रवर्तन कार्यों पर विशेष फोकस करते हुए प्रचार-प्रसार के भी कार्य किए जाएं। सड़क सुरक्षा के नियमों का अनुपालन कड़ाई से सुनिश्चित किया जाए। अन्तर्विभागीय समन्वय के आधार पर सड़क सुरक्षा के प्रत्येक पहलू को ध्यान में रखते हुए कार्ययोजना लागू की जाए। उन्होंने कहा कि सभी सम्बन्धित विभागों को सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करना होगा। उन्होंने सड़क निर्माण से जुड़ी सभी एजेंसियों, लोक निर्माण विभाग, एन0एच0ए0आई0 आदि को दुर्घटना रोकने के उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Comments