मुख्यमंत्री ने लखनऊ में 24वें हुनर हाट का शुभारम्भ किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि हुनर हाट क्राफ्ट, क्यूजीन और कल्चर का अद्भुत संगम है। आत्मनिर्भर भारत बनाने में भारतीय दस्तकारी कला व परम्परागत उद्योग अत्यन्त महत्वपूर्ण हंै। प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से भारतीय हुनर को नई पहचान मिली है। प्रधानमंत्री जी ने लोकल को वोकल और फिर उसे ग्लोबल बनाने का जो संकल्प लिया है, वही भारत को वैश्विक पहचान दिला रहा है।
मुख्यमंत्री जी आज यहां अवध शिल्पग्राम में आयोजित 24वें हुनर हाट का शुभारम्भ करने के बाद अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। ज्ञातव्य है कि हुनर हाट का आयोजन अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राज्य सरकार के सहयोग से किया जा रहा है। हुनर हाट 04 फरवरी, 2021 तक आयोजित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री जी ने स्वाधीनता आन्दोलन के महानायक और भारत माता के महान सपूत नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती पर आयोजित हुनर हाट में, देश के कोने-कोने से आये कारीगरों, शिल्पकारों, दस्तकारों का अभिनन्दन करते हुए कहा कि हमारे स्वत्रंता सेनानियों ने सदियों से गुलामी की बेड़ियों से देश को मुक्त कराने के लिए स्वदेशी के मूल मंत्र का उद्घोष किया था।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इस बार हुनर हाट कार्यक्रम में ओ0डी0ओ0पी0 को भी जोड़ा गया है। वर्तमान सरकार परम्परागत उद्योगों को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री जी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए आवश्यक है कि परम्परागत उद्योगों को एक अच्छा प्लेटफाॅर्म दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की ओ0डी0ओ0पी0 योजना देश की एक अभिनव योजना है। लखनऊ की चिकनकारी, भदोही की कालीन, वाराणसी का सिल्क, गोरखपुर का टेराकोटा, फिरोजाबाद का ग्लास उद्योग, मुरादाबाद का पीतल उद्योग, आगरा एवं कानपुर की लेदर कारीगरी ने विशिष्ट पहचान बनायी है।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय