स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय 2020 उपलब्धियां

  1. भारत सरकार द्वारा कोविड-19 के नियंत्रण और प्रबंधन के लिए उठाए गए कदम

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 11 मार्च को कोविड-19 को एक महामारी घोषित किया और सभी देशों से इस जन स्वास्थ्य संकट के खिलाफ तत्काल और तेज कार्रवाई करने की अपील की। 21 दिसंबर, 2020 तक, पूरे विश्व में इससे 222 देश/क्षेत्र प्रभावित हैं।

भारत के एकजुट सरकार और एकजुट समाज दृष्टिकोण के माध्यम से कोविड-19 प्रबंधन के प्रयास के साथ, भारत अपने यहां कुल मामलों और मौतों को सीमित रखने में सक्षम है। 29 दिसंबर, 2020 तक, भारत में कुल पुष्ट मामलों की संख्या 10,224,303 (2,68,581 सक्रिय मामलों के साथ जो कुल मामलों का 2.62% है) दर्ज की गई। 98,07,569 (95.92%) मामलों में लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि मौत के मामले 1.45% हैं, जो विश्व में सबसे कम दरों में से एक है.

भारत में इस प्रकोप के बढ़ते असर ने इसके संक्रमण को रोकने, जीवन को बचाने और प्रभाव को सीमित करने के लिए अग्रिम रूप से, पूर्व सक्रिय, स्थितियों के अनुसार वर्गीकृत, एकजुट सरकार-एकजुट समाज दृष्टिकोण के साथ एक व्यापक रणनीति बनाने की जरूरत पैदा कर दी।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय