डॉ. हर्ष वर्धन ने नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन (एनआईएफ) - भारत द्वारा विकसित इनोवेशन पोर्टल को राष्ट्र को समर्पित किया

केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने आज नई दिल्ली में नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन (एनआईएफ) – भारत, जो भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) का एक स्वायत्त निकाय है, द्वारा विकसित इनोवेशन पोर्टल को देश को समर्पित किया।

नेशनल इनोवेशन पोर्टल (एनआईपी) वर्तमान में इंजीनियरिंग, कृषि, पशु चिकित्सा और मानव स्वास्थ्य के क्षेत्र को शामिल करते हुए देश के आम लोगों से संकलित लगभग 1.15 लाख नवाचारों का संग्रह है। डोमेन क्षेत्रों के संदर्भ में, वर्तमान में ये नवाचार ऊर्जा, यांत्रिक, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू, रसायन, नागरिक, वस्त्र, कृषि / खेती की पद्धति, भंडारण पद्धति, पौधों की विविधता, पौधों की सुरक्षा, मुर्गी पालन, पशुधन प्रबंधन, प्राकृतिक औषधियों आदि से संबंधित हैं।

इस अवसर पर, डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा कि पिछले 6 वर्षों के दौरान देश में नवाचार को आगे बढ़ाने और नवाचार के अनुकूल इकोसिस्टम बनाने का श्रेय माननीय प्रधानमंत्री को जाता है। उन्होंने उन आत्मनिर्भर नागरिकों को बधाई दी जिन्होंने अपनी रचनात्मक क्षमता और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर आधारित अपने नवाचार समाधानों के जरिए चुनौतियों का सामना किया और समस्याओं के समाधान प्रस्तुत किये। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि उत्कृष्ट पारंपरिक ज्ञान, विशेष रूप से जनजातीय इलाकों की जड़ी - बूटी से जुड़ी पद्धतियां  इस नवाचार पोर्टल के प्रमुख आकर्षणों में से एक है। उन्होंने कहा कि यह इनोवेशन पोर्टल स्थानीय समस्याओं के समाधान ढूँढने की दिशा में आम लोगों द्वारा प्रस्तुत नए विचारों को संस्थागत रूप देने में मदद करेगा।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय