थाना हुसैनगंज भ्रष्टाचार में लिप्त और पीड़ित दौड़ दौड़कर परेशान
थाना हुसैनगंज अंतर्गत विगत 12/10/2020 को छितवापुर पजावा निवासी विष्णु प्रकाश सिंह के द्वारा एक तहरीर दी गयी जिसमे उनके द्वारा बताया गया कि उनके बेटे विशाल प्रकाश सिंह की पत्नी सताक्षी सिन्हा व उसके पिता जितेन्द्र कुमार सिन्हा के द्वारा उनकी संपत्ति हथियाने तथा शादी से पहले ही विशाल प्रकाश की एक भारतीय जीवन बीमा पालिसी में नॉमिनी की जगह सताक्षी सिन्हा ने अपने आप को विशाल प्रकाश की पत्नि दर्शाया जबकि पॉलिसी 2017 की है और विशाल प्रकाश और सताक्षी सिन्हा का विवाह दिसंबर, 2018 में हुआ था। जिसके साक्ष्य भी तहरीर के साथ हुसैनगंज थाने में संलग्न किया गया, इस बात से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि सताक्षी सिन्हा और उनके परिवार की मंशा शादी के बाद सिर्फ विशाल प्रकाश के पिता की संपत्ति हथियाने का था। साथ ही विशाल प्रकाश के पिता ने यह भी आरोप लगाया है शादी से पूर्व मेरे बेटे का स्वास्थ्य बहुत अच्छा था और वह बजाज एलायन्स में नौकरी करता था, मगर शादी के बाद सताक्षी सिन्हा के कहने पर उसने नौकरी भी छोड़ दी और सताक्षी सिन्हा के पिता जितेन्द्र कुमार सिन्हा ने व्यापार कराने के नाम से कई लाख रुपये विशाल प्रकाश से हड़प लिए और कोई व्यापार भी नही कराया, इन्ही सब बातों से परेशान विशाल प्रकाश शादी के 1 साल बाद से ही लगातार बीमार होता चला गया, सताक्षी सिन्हा व उसके पिता जितेन्द्र कुमार सिन्हा और परिवार द्वारा विशाल प्रकाश को इतनी मानसिक और शारीरिक प्रताड़नाएं दी गयी जिसे विशाल प्रकाश सहन नही कर सका और विगत 3 अगस्त 2020 को उसका निधन हो गया, सभी साक्ष्य देने के बाद भी 12/10/2020 से आज 16/10/2020 हो गयी किन्तु थाना हुसैनगंज द्वारा रिपोर्ट दर्ज नही की गयी और प्रार्थी को सिर्फ दौड़ाया जा रहा है, आखिर क्या वजह है जो हुसैनगंज थाना प्रभारी रिपोर्ट दर्ज नही होने दे रहे है, और फ़ोन करने पर थाना प्रभारी हुसैनगंज कहते है कि मामला मेरे संज्ञान में नही है।
Comments