सपा युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी शब्बीर कुरेशी के घर पहुचे,



गोरखपुर।। समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविंद गिरी लखनऊ से गोरखपुर शब्बीर कुरेशी के घर पहुचे, जहाँ उन्होंने परिवार से मिल कर उनका हाल चाल जाना, युवा नेता शब्बीर कुरेशी समाजवादी पार्टी युवजन सभा का पूर्व महानगर अध्यक्ष रहा है, एक विवादित पोस्ट बता कर प्रशासन मुकदमा दर्ज कर शब्बीर कुरेशी को जेल भेजे लगभग 12 दिन हो चुके है जिसके बाद प्रशासन युवा नेता का रेस्टूरेंट, व राशन का दुकान पे ताला लगवा दिया, जिसपे श्री अरविंद गिरी ने कहा सरकार लगातार ताना शाह रूप से पूरे प्रदेश में नौजवानों की आवाज़ को मुकदमे व जेल भेज के दबाना चाहती है, परन्तु शब्बीर कुरेशी जैसे हजारों नौजवान चुप नही बैठेंगे, तानाशाह प्रदेश सरकार में हो रहे लूट,हत्या बलात्कार फ़र्ज़ी मुकदमा, किसान, छात्र व रुका हुआ विकास के मुद्दे पर चाहे सड़क पे आना पड़े या जेल जाना पड़े नौजवान डरने वाले नही,अत्याचार के खिलाफ हमेशा आवाज़ उठाते रहेंगे, पूरी समाजवादी पार्टी शब्बीर कुरेशी व उनके परिवार के साथ है,प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर बड़े तादात में नौजवानों ने स्वागत किया वही यूथ ब्रिगेड महानगर अध्यक्ष चर्चिल अधिकारी के अगुवाई में प्रदेश अध्यक्ष का जोर दार स्वागत हुआ जिसमे आज़म लारी, चर्चिल अधिकारी,राहुल यादव,मनोज यादव,आफताब अहमद,गविश दुबे, त्रिलोकी यादव, महेश यादव,विक्रांत उपाध्याय,शहादत अली सिद्दीकी,विनोद यादव, अविनाश तिवारी, नवाज़ लारी, सूरज शुक्ला,अयाज़,सालोमन रो, औरंगजेब पठान,गोली चौधरी,शुऐब अंसारी,रामा यादव आदि लोग मौजूद रहे।।।।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय