राष्ट्रपति ने दशहरा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

 राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने दशहरा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा दशहरा के शुभ अवसर परमैं देशवासियों और विदेश में बसे हुए सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

यह पर्व अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है और पूरे भारत में इसे अलग-अलग रूपों में मनाया जाता है। भारत की सांस्कृतिक एकता को मजबूत करने वाला यह पर्व हमें एक दूसरे के साथ मिल-जुलकर रहनेसदाचार के मार्ग पर चलने और बुराइयों से बचने का संदेश देता है।

यह पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जीवन से भी जुड़ा है। उनके जीवन से हमें नैतिकता और मर्यादा के पालन का संदेश भी मिलता है।

मेरी कामना है कि हर्ष और उल्लास का पर्व दशहरादेशवासियों को महामारी के प्रभाव से बचाकर देश में खुशहाली और समृद्धि लाए।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय