.केंद्र प्रभारियों की हड़ताल रुकी खरीद


                   


..हरदोई जिले में धान क्रय केंद्रों के प्रभारियों ने धान खरीद बन्द करके हड़ताल शुरू कर दी है।  मंडी में स्थित क्रय केंद्रों पर ट्रेक्टर ट्रालियों की कतारें लग गयी है सात सात दिनों से किसान क्रय केंद्रों पर अपना धान बेचने के लिए पड़े हुवे है।क्रेंद प्रभारियों की नेता ने किसानों को भेड़िया और दलाल बताकर किया अपमानित।किसानों में रोष व्याप्त मान हानि का दावा करने की बात कर रहे है किसान।

V.o..1...हरदोई जिले में  धान क्रय केंद्र प्रभारियों ने हड़ताल कर अपनी मांगे प्रशासन से पूरी करने की मांग की है और धान खरीद बन्द कर दी है।। खाद्य विपणन विभाग की मंडल की मंडल अध्यक्ष रेनू मिश्रा ने गल्ला मंडी स्थित क्रय केंद्रों पर जाकर जारी हड़ताल में और घी डालने का काम किया ।रेनू मिश्रा ने किसान यूनियन के नेताओ को भेड़िया और दलाल बताकर एक नया मुद्दा तैयार कर दिया ।रेनू मिश्रा ने साफ शब्दों में अपनी मांगे गिनाई उन्होंने कहा मानक वाला धान दिया जाय क्रेंद प्रभारियों की सुरक्षा व्यवस्था की जाय सीएमआर जमा करने के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति की जाय नही तो खरीद नही की जाएगी।रेनू मिश्रा ने ये भी कहा हड़ताल से जो नुकसान किसानों को हो रहा है उसके बदले हम लोग देर रात तक खरीद कर लेंगे। लेकिन गुस्से में रेनू मिश्रा ने किसान यूनियन के लिए जो शब्द कहे उससे किसान यूनियन के नेताओ में रोष व्याप्त है।सुनिए क्या कहा रेनू मिश्रा ने किसान यूनियन के नेताओ के लिए।

बाइट.... रेनू मिश्रा मंडलीय अध्यक्ष खाद्य विपणन विभाग

 V.o..2... हरदोई मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों पर जारी हड़ताल और अव्यवस्था के कारण किसानों को  अपने खून पसीने से पैदा की गई धान की फसल को क्रय केंद्रों पर बेचने के लिए किसानों को लोहे के चने चबाने पड़ रहे है।हालात बाद से बदतर होते जा रहे है किसान ट्राली ट्रेक्टर लिए क्रय केंद्रों पर अपना बिस्तर लगाए पड़े हुवे है।सात सात दिनों से किसान क्रय केंद्रों पर लेटने को मजबूर है।  किसानों को मजबूरी में अपना धान औने पौने में मंडी व्यापारियों को बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। किसानों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा न तो किसानों के लिए पीने के पानी की न शौच जाने की न नहाने की और न ही लेटने की व्यवस्था की गई है  जिससे किसानों में भारी रोष व्याप्त है किसान प्रशासन की व्यवस्था  पर आरोप लगाकर अपना रोष व्यक्त कर रहे है। किसान बलविंदर सिंह का कहना है सात दिनों से ट्रेक्टर ट्राली लिए पड़े है लेकिन  मेरा व अन्य की किसानों का धान नही खरीदा जा रहा है।किसान यूनियन के नेता प्रखर सिंह जो किसानों का धन क्रय केंद्रों पर बिकवाने में मदद करते है उन्होंने मंडल अध्यक्ष रेनू मिश्रा के इस आपत्ति जनक बयान से  नाराज होकर मान हानि का दावा ठोकने की धमकी दी और उन पर आरोप लगाए ।रेनू मिश्रा के भड़काऊ बयान से किसान यूनियन के नेताओ औए किसानों में काफी रोष व्याप्त हो गया है । किसान यूनियन के नेता प्रखर सिंह ने रेनू मिश्रा के बयान को लेकर मानहानि का मुकदमा दायर करने की बात कही है वही किसानों ने जल्द धान खरीदने की मांग की।
बाइट ....प्रखर सिंह किसान यूनियन नेता
बाइट.... बलविंदर सिंह किसान

आनंद शुक्ला हरदोई 9918147000

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय