मुख्यमंत्री 18 अक्टूबर, 2020 को महिला ग्राम प्रधानों, महिला बी0डी0सी0 सदस्यों, महिला ब्लाॅक प्रमुखों तथा नगरीय क्षेत्रों की महिला पार्षदों, नगर निगम, नगर पंचायतों की महिला अध्यक्षों, महिला अध्यापिकाओं, महिला प्रधानाध्यापकों से वर्चुअल माध्यम से संवाद करेंगे

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कल 18 अक्टूबर, 2020 को सायं 04ः00 बजे अपने सरकारी आवास पर महिला ग्राम प्रधानों, महिला बी0डी0सी0 सदस्यों, महिला ब्लाॅक प्रमुखों तथा नगरीय क्षेत्रों की महिला पार्षदों, नगर निगम, नगर पंचायतों की महिला अध्यक्षों, महिला अध्यापिकाओं, महिला प्रधानाध्यापकों से वर्चुअल माध्यम से संवाद करेंगे।

यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘मिशन शक्ति’ अभियान के अन्तर्गत आयोजित किया जाएगा। प्रदेशव्यापी ‘मिशन शक्ति’ अभियान शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन 17 अक्टूबर, 2020 से प्रारम्भ किया गया है, जिसे आगामी बासंतिक नवरात्रि तक संचालित किया जाएगा। इसमें सम्बन्धित विभागों द्वारा अन्तर्विभागीय समन्वय करते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय