भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के सम्मान के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता- सांसद जगदंबिका पाल


 नसीम अहमद
 शोहरतगढ सिध्दार्थनगर
शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के परसा स्थित सूर्या महाविद्यालय में शनिवार को आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की तैयारी बैठक का आयोजन किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि शोहरतगढ़ विधानसभा भारतीय जनता पार्टी का गढ़ रहा है।आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता ही यहां से चुनाव लड़ेगा।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी के अधिकाधिक प्रत्याशियों को जीता कर पार्टी को मजबूत करना है।कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह गांव गांव जाकर के केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को बताएं और अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को उसका लाभ दिलाएं।उन्होंने कहा कि अगर केन्द्र प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ समाज का अंतिम व्यक्ति नहीं पाता है तो हमारे सांसद रहने का कोई औचित्य नहीं है।इस मौके पर जिला अध्यक्ष गोविन्द माधव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता ही सब कुछ है।कार्यकर्ताओं के सम्मान से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता।भाजपा का कार्यकर्ता पार्टी हाईकमान के हर निर्देश का पालन करेगा।पूर्व जिला अध्यक्ष लालजी त्रिपाठी ने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य होगा तो वह केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को अधिक से अधिक दिलाएगा।बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष योगेंद्र तिवारी व संचालन युवा भाजपा नेता पवन पाठक ने किया।इस मौके पर चुनाव प्रभारी विनय त्रिपाठी,भोला चौधरी,विश्वंभर दुबे,नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी,सूर्य प्रकाश पांडेय,एसपी अग्रवाल,हरीनाथ यादव,संदीप मिश्रा,राधेश्याम त्रिपाठी,चंद्रबलि यादव,विशाल सिंह,लालू गुप्ता,अनिल अग्रहरि,प्रभात तिवारी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय