जनपद मुजफ्फरनगर/थाना बुढ़ाना पुलिस कार्यवाही में 50 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार

 दिनांक 13.10.2020 को थाना बुढ़ाना पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर शिवा ढाबे के पास बदमाश की घेराबंदी की गयी तो बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी, जिसमें आरक्षी अनिल कुमार घायल हो गये। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ कार्यवाही में पुरस्कार घोषित अपराधी राहुल घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 02 अवैध तमंचा, 06 जीवित, 02 खोखा कारतूस व 01 मोटरसाइकिल बरामद हुयी। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।

उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जो थाना दौराला जनपद मेरठ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 378/2020 धारा 302/34 भादवि व थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 319/2020 धारा 302 भादवि में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु जनपद मेरठ से 25 हजार रू0 व जनपद मुजफ्फरनगर से 25 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित था।
इस संबंध में थाना बुढ़ाना पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-राहुल निवासी भेडाहेडी थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर।
बरामदगी
1-02 अवैध तमंचा, 06 जीवित, 02 खोखा कारतूस।
2-01 मोटरसाइकिल।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय