Posts

Showing posts from October, 2020

डॉ. हर्षवर्धन ने एम्‍स बठिंडा में रेडियो डायग्‍नोसिस सुविधाओं का डिजिटल तौर पर उद्घाटन किया

Image
  केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने एम्‍स बठिंडा में रेडियो डायग्‍नोसिस सुविधाओं (सिटी स्‍कैन, एमआरआईऔर एक्‍स-रे) का डिजिटल रूप से उद्घाटन किया और एम्‍स के एमबीबीएस विद्यार्थियों के लिए छात्रावास का लोकार्पण भी किया। बठिंडा स्थित एम्‍स स्‍वास्‍थ्‍य क्षेत्र में एक शीर्ष संस्‍थान है जिसे प्रधानमंत्री स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा योजना के तहत स्‍थापित किया जा रहा है इसमें इमरजेंसी/ ट्रॉमा बेड/आयुष बेड और आईसीयू स्पेशलिटी तथा सुपर स्पेशिलिटी बेड भी हैं। यहां कुल 750 बेड की क्षमता है इस समय अस्‍पताल में दंत चिकित्‍सा, त्‍वचा रोग, ईएनटी, सामान्‍य मेडिसि‍न, मोटापे, स्‍त्री रोग, अस्थि रोग, शिशु सर्जरी, मनो चिकित्‍सा, सर्जिकल ओंकोलॉजी, टेलिमेडिसन और यूरोलॉजी विभाग कार्यरत हैं।  डॉ. हर्षवर्धन ने सुपर स्पेशलिटी ब्‍लॉक का उद्घाटन करते हुए पंजाब की जनता को बधाई दी। उन्‍होंने कहा ‘इस एम्‍स का शिलान्‍यास 2016 में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी जी ने किया था और इसमें काफी तेजी से प्रगति की है। यह काफी खुशी का विषय है कि पंजाब के लोगों के लिए यहां अत्‍याधुनिक सुविधा और अन...

जहाज़रानी मंत्रालय ने सार्वजनिक परामर्श के लिए "तटीय नौवहन विधेयक - 2020" का मसौदा जारी किया

  प्रधानमंत्री   श्री   नरेन्‍द्र   मोदी   के   व्यापक   दृष्टिकोण   के   अनुरूप   शासन   व्यवस्था   में   लोगों   की   भागीदारी   सुनिश्चित   करने   और   पारदर्शिता   बढ़ाने   के   लिए   जहाज़रानी   मंत्रालय   ने   हितधारकों   तथा   आम   जनता   से   सुझाव   आंमत्रित   करने   के   लिए  " तटीय   नौवहन   विधेयक - 2020"   का   मसौदा   जारी   किया   है। जैसाकि   विदित   है ,  देश   में   पोत   परिवहन   क्षेत्र   तेज़ी   से   उभरते   हुए   विकसित   हो   रहा   है   और   इसलिए   तटीय   नौवहन   के   लिए   अलग   से   एक   कानून   होने   की   आवश्यकता   भी   महसूस   की   गई   है।   जिसे   इस   नौपरिवहन   श...

जम्मू-कश्मीर में तैनात सैन्य उड़ान इकाई ने वार्षिक उड़ान सुरक्षा ट्रॉफी जीती

  चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (सीओएएस) फ्लाइट सेफ्टी ट्रॉफी की स्थापना इंडियन आर्मी एवियशन कोर यूनिटों के बीच उड़ान सुरक्षा संबंधी प्रयासों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई ताकि सैन्य कमांडरों को युद्ध की स्थितियों के दौरान निर्णायक बढ़त मिल सके। यह ट्रॉफी भारतीय सेना विमानन कोर में उन इकाइयों को प्रदान की जाती है जो उड़ान सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धता से काम करती हैं। सेना विमानन कोर उच्च स्तर की तकनीकी रूप से दक्ष इकाई है जो त्रि-आयामी स्तर पर काम करती है। उड़ान सुरक्षा शांति और सैन्य अभियानों में समान रूप से व्यापक महत्व रखता है। इस पुरस्कार को प्रदान करने में विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं को शामिल किया जाता है जिसमें कमांडरों का फील्ड फोर्मेशन, इकाई में दुर्घटना/घटना के मामले, रख-रखाव के नियमों का पालन, बेहतर अभ्यासों का क्रियान्वयन और उड़ान सुरक्षा से जुड़े ऐसे प्रयास जिनका ब्यौरा संग्रहित योग्य हो, इत्यादि शामिल हैं। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में 2019-20 में तैनात की गई सेना की 663वीं सेना विमानन कोर को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। यह स्क्वाड्रन सेना विमानन कोर की सबसे प...

भारतीय सेना ने इंटरनेट के लिए सुरक्षित अनुप्रयोग (एसएआई) का शुभारंभ किया

  आत्मनिर्भर भारत” के लक्ष्य के तहत, भारतीय सेना ने “इंटरनेट के लिए सुरक्षित अनुप्रयोग (एसएआई)” नाम से एक सरल और सुरक्षित संदेश अनुप्रयोग विकसित किया है। यह अनुप्रयोग इंटरनेट के एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म के लिए सुरक्षित आवाज, अक्षर और वीडियो कॉलिंग सेवाओं के रूप में कार्य करता है। यह मॉडल व्यावसायिक रूप से उपलब्ध संदेश अनुप्रयोग जैसे व्हाट्सएप, टेलीग्राम, संवाद और जीआईएमएस के समान है और कूटलेखन संदेश प्रोटोकॉल का उपयोग करता है। एसएआईस्थानीय इन-हाउस सर्वर और कोडिंग के साथ सुरक्षा सुविधाओं पर कार्य करता है जिसे आवश्यकताओं के अनुसार सुधारा जा सकता है। इस अनुप्रयोग का सीईआरटी-से संबद्ध लेखा परीक्षक और सेना साइबर समूह द्वारा भली भांति तरीके से जांच किया गया है। बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) दाखिल करने की प्रक्रिया, एनआईसी पर आधारभूत ढांचे की मेजबानी और आईओएस प्लेटफॉर्म पर काम करने की प्रक्रिया अभी जारी है। सेवा के भीतर सुरक्षित संदेश भेजने की सुविधा के लिए सीएआईका उपयोग पूरीसेना द्वारा किया जाएगा। इस ऐप की कार्यात्मकताओं की समीक्षा करने के बाद रक्षा मंत्री ने कर्नल साई शंकर के कौशल तथा अनुप्र...

उपराष्ट्रपति ने मिलाद-उन-नबी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी

  भारत के उपराष्ट्रपति ,  श्री एम .  वेंकैया नायडू ने मिलाद - उन - नबी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लोगों से मिलाद - उन - नबी मनाते हुए कोविड  - 19  से जुड़ी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की। उप राष्ट्रपति के संदेश का पूरा पाठ निम्नलिखित है - “ मैं सभी देशवासियों को मिलाद - उन - नबी –  जोकि पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है -  के शुभ अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। पवित्र पैगंबर ने मानवता को दया और भाईचारे का नेक मार्ग दिखाया। मिलाद - उन - नबी परिवार और दोस्तों के लिए एक साथ आने और मिलकर प्रार्थना करने का एक अवसर है। लेकिन इस साल ,  कोविड  - 19  महामारी के कारण मैं देश के नागरिकों से कोविड  - 19  से जुड़ी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करते हुए मिलाद - उन - नबी को सामान्य तरीके से मनाने का आग्रह करता हूं। उनका शाश्वत संदेश एक शांतिपूर्ण और समरस समाज के निर्माण में हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने पश्चिम बंगाल, केरल और दिल्ली में कोविड-19 के संदर्भ में जनस्वास्थ्य प्रतिक्रिया उपायों की स्थिति की समीक्षा की

  केंद्रीय   स्वास्थ्य   सचिव   श्री   राजेश   भूषण   ने   आज   वीडियो   कॉन्फ्रेंसिंग   के   जरिए   आयोजित   एक   बैठक   में   नीति   आयोग   के   सदस्य  ( स्वास्थ्य )  डॉ .  वी   के   पॉल   और   आईसीएमआर   के   डीजी   डॉ .  बलराम   भार्गव   की   मौजूदगी   में   पश्चिम   बंगाल ,  केरल   और   केंद्र   शासित   प्रदेश   दिल्ली   में   कोविड   की   स्थिति   और   जनस्वास्थ्य   प्रतिक्रिया   उपायों   की   समीक्षा   की।   इस   वर्चुअल   बैठक   में   राज्य / केंद्र   शासित   प्रदेश   के   स्वास्थ्य   सचिव ,  एनएचएम   एमडी ,  डीजीएचएस   और   अन्य   वरिष्ठ   स्वास्थ्य   अधिकारियों   ने   हिस्सा   लिया।   बैठक   में ...