जनपद फिरोजाबाद/थाना उत्तर: 25-25 हजार रू0 के 02 पुरस्कार घोषित अपराधी सहित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार, अवैध शस्त्र बरामद
दिनांक 09.09.2018 की सायं थाना उत्तर एवं क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर झील की पुलिया की तरफ से आ रहे मोटरसाईकिल सवार पुरस्कार घोषित 02 बदमाशों सहित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से हत्या की घटना में प्रयुक्त 02 तमंचें 315 बोर, 03 जीवित, 01 खोखा कारतूस, 01 मोटरसाईकिल व 01 डायरी बरामद हुई। बरामद डायरी में सुपारी में प्राप्त पैसे 1,62,000/- रू0 के लेन-देन का विवरण अंकित हैं
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त 1. अनिल उपाध्याय उर्फ बाॅबी, 2. सत्ताईस उर्फ रामप्रकाश शातिर किस्म के शूटर हैं, जिनके विरूद्ध जनपद फिरोजाबाद, एटा, आगरा के विभिन्न थानों पर हत्या, लूट, डकैती, गैगेस्टर एक्ट, आम्र्स एक्ट आदि के क्रमशः 20 व 06 अभियोग पंजीकृत हैं एवं थाना उत्तर में पंजीकृत मु0अ0सं0 591/2018 धारा 302/34 भादंवि में वांछित चल रहे थे, जिसमें उक्त दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर पर 25-25 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित है। गिरफ्तार अभियुक्त 3. विपिन कुमार उक्त हत्याकाण्ड के षडयन्त्र में सह अभियुक्त है।

Comments