जनपद बिजनौर/थाना कोतवाली शहर: मोहित पेट्रो केमिकल फैक्ट्री में मीथेन गैस का टैंक फटा, 06 घायल व्यक्तियों की उपचार के दौरान मृत्यु, 02 घायल
दिनांक 12.09.2018 को प्रातः 08.45 बजे थाना कोतवाली शहर क्षेत्रान्तर्गत मोंहित पेट्रो केमिकल फैक्ट्री में मीथेन गैस के टैंक पर वेल्ड़िग करते समय मीथेन गैस का टैंक फट गया, जिसमें 08 व्यक्ति 1.बाल गोविन्द उम्र 40 वर्ष, 2.रवि कुमार उम्र 25 वर्ष, 3.लोकेंद्र उम्र 35 वर्ष, 4.कमलवीर उम्र 35 वर्ष, 5.विक्रांत उम्र 40 वर्ष, 6.चेतराम उम्र 25 वर्ष, 7.गजेन्द्र उम्र 45 वर्ष, 8.सत्यपाल उम्र 44 गम्भीर रूप से घायल हो गये। पुलिस टीम द्वारा तत्काल घायलों को जिला अस्पताल, बिजनौर भिजवाया गया। जहां उपचार के दौरान छः घायल 06 व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी। 02 व्यक्तियों का उपचार चल रहा है।
Comments