जनपद बरेली/थाना बारादरी- एक लाख रूपये का पुरस्कार घोषित अपराधी सतनाम सिंह गिरफ्तार, लूट के 15 लाख रूपये कीमती सोने व चाॅदी के आभूषण बरामद

दिनांक 05-06-2018 को थाना बारादरी क्षेत्रान्तर्गत पीलीभीत बाईपास रोड पर टाॅप कैरेट ज्वैलर्स शोरूम पर अज्ञात अभियुक्तों द्वारा हथियारों के बल पर शोरूम के स्टाफ को बंधक बनाकर शोरूम से सोने व चाॅदी के जेवरात आदि की लूट की गयी। इस संबंध में थाना बारादरी पर अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। घटना में प्रकाश में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, परन्तु मुख्य अभियुक्त सतनाम सिंह फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रूपये का पुरस्कार घोषित था। अभियुक्त सतनाम सिंह अत्यन्त शातिर किस्म का अपराधी है, इसके द्वारा एटीएम मशीन की लूट की घटनाएं कारित की गयी हैं।  इसके विरूद्ध जनपद पीलीभील, शाजहाॅपुर तथा दिल्ली एवं पंजाब प्रदेश में अभियोग पंजीकृत हैं। 
    दिनांक 03-09-2018 को प्रातः 02.45 बजे थाना बारादरी पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर सेटेलाईट बस अड्डे पर घेराबंदी करके अभियुक्त सतनाम सिंह को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से टाप कैरेट ज्वैलर्स लूट का करीब 15 लाख रूपये के सोने व चाॅदी के आभूषण बरामद हुए। 
    पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्त ने अपने साथियों के साथ उक्त लूट की घटना को कारित करना स्वीकार किया

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय