जनपद फतेहगढ/थाना मेरापुर: पुलिस कार्यवाही में 25 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित बदमाश गिरफ्तार, अवैध शस्त्र बरामद..

दिनांक 26/27.06.2018 को थाना मेरापुर पुलिस द्वारा गणेशपुर चैराहे के पास चेकिंग के दौरान एक पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया, तो उसमें सवार दो बदमाश पुलिस टीप को टक्कर मारने का प्रयास कर भागे। पुलिस टीम द्वारा वाहन की घेराबन्दी की गयी, तो पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी, जिससे कां0 विनय चैहान घायल हो गया। पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में 01 बदमाश घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार किया गया एवं दूसरा बदमाश मौके से भाग गया। घायल बदमाश ने अपना नाम शमशेर बन्जारा निवासी रिचपुरा थाना कुरावली जनपद मैनपुरी बताया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 तमन्चा 315  बोर मय 03 खोखा, 01 जीवित कारतूस 315 बोर, चोरी की पिकप मैक्स बुलेरों एवं डकैती का 04,500 रू0 नगद बरामद किये गये।  घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
    उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार बदमाश शमशेर बन्जारा के विरूद्व जनपद फतेहगढ़ के विभिन्न थानों पर चोरी, लूट, डकैती, गैगेस्टर एक्ट व आम्र्स एक्ट आदि के लगभग 08 अभियोग पंजीकृत हैं एवं जिसकी गिरफ्तारी पर जनपद स्तर से 25 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित था

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय