जनपद मेरठ/थाना कंकरखेडा: 25 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित अपराधी पुलिस कार्यवाही में गिरफ्तार..

दिनांक 22/23.06.2018 की रात्रि थाना कंकरखेडा पुलिस टीम द्वारा एनएच 58 पर सूचना के आधार पर बदमाशों की घेराबंदी की गयी तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस पार्टी द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ फायरिंग में बदमाश सूरज घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा व 01 खोखा एवं 01 मोटर साइकिल बरामद हुई। घायल बदमाश को उपचार अस्पताल भेजा गया।
    इस सम्बन्ध में गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्व थाना कंकरखेडा पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना दौराल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 242/2018 धारा 394, 302 भादंवि में वांछित चल रहा था, जिस पर जनपद स्तर से 25 हजार का पुरस्कार घोषित था। 

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय