पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 कार्यालय के सुरक्षा अधिकारी सहित तीन कर्मी अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त..

आज दिनांक 30-06-2018 को मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 के सुरक्षा अधिकारी श्री राज कुमार उपाध्याय सहित तीन पुलिस कर्मी अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गये। इन कर्मचारियों के सम्मान में मुख्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
आनन्द कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, कानून व्यवस्था, उ0प्र0 द्वारा तीनों कर्मचारियों को मोमेन्टो प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी।
    सुरक्षा अधिकारी श्री राज कुमार उपाध्याय का 41 वर्ष से अधिक का सेवाकाल रहा है। आपको सराहनीय कार्यों हेतु उच्च अधिकारीगण द्वारा समय-समय पर नकद पुरस्कारों व प्रशस्ति पत्रों से सम्मानित किया गया है तथा सराहनीय एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिये वर्ष 2004 में सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह, वर्ष 2014 में उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, वर्ष 2017 में पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह रजत तथा 26 जनवरी, 2018 के अवसर पर दीर्घ एवं सरहानीय सेवाओं के लिये पुलिस पदक से विभूषित किया गया है।
    श्री फैयाज उल्लाह सिद्दीकी, सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) का 39 वर्ष से अधिक का सेवाकाल रहा है। आपको सराहनीय कार्यों हेतु उच्च अधिकारीगण द्वारा समय-समय पर नकद पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया।
    श्री रूक बहादुर थापा, चतुर्थ श्रेणी कर्मी का 37 वर्ष से अधिक का सेवाकाल सराहनीय रहा। आपका कार्य उच्चकोटि का रहा।
    इस अवसर पर मुख्यालय में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित थे। 

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय