Posts

Showing posts from June, 2018

प्रधानमंत्री ने द्वीपसमूहों के समग्र विकास की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की..

Image
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज द्वीपसमूहों के समग्र विकास की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की। केंद्र सरकार ने 1 जून, 2017 को द्वीपसमूह विकास एजेंसी का गठन किया था। समग्र विकास के लिए 26 द्वीपसमूहों की सूची बनाई गई है। नीति आयोग ने प्रमुख अवसंरचना परियोजनाओं, डिजिटल कनेक्टिविटी, हरित ऊर्जा, डीसैलीनेशन प्लांट्स, अपशिष्ट प्रबंधन, मात्स्यिकी संवर्द्धन एवं पर्यटन आधारित परियोजनाओं समेत समग्र विकास के तत्वों पर एक प्रस्तुति दी। प्रधानमंत्री ने अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूहों में किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए पर्यटन विकास के लिए चिन्हित क्षेत्रों में एक समेकित पर्यटन केंद्रित पारिस्थितिकी प्रणाली विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने द्वीपसमूहों में ऊर्जा स्व-निर्भरता के लिए त्वरित प्रयत्नों की अपील की, जो सौर ऊर्जा पर आधारित हो सकती है। प्रधानमंत्री को अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूहों का भ्रमण करने वाले विदेशियों के लिए सीमित क्षेत्र परमिट की आवश्यकता को समाप्त करने के गृह मंत्रालय के निर्णय के बारे में भी जानकारी दी गई। दक्षिण पूर्व एशिया के साथ इन द्वीपसमूहों के अ...

राधा मोहन सिंह ने बैंगलोर में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के कर्नाटक राज्य में स्थित सभी संस्थानों के अधिकारियों के साथ बैठक की..

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, श्री राधा मोहन सिंह ने आज बैंगलोर में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के कर्नाटक राज्य में स्थित सभी संस्थानों के अधिकारियों के साथ बैठक की । केंद्रीय कृषि मंत्री ने सभी संस्थाओं द्वारा इस राज्य एवं देश के लिए कृषि क्षेत्र में किए जा रहे अनुसंधान के कार्यों के लिए सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी। इस अवसर पर श्री सिंह ने बताया की राष्ट्रीय कृषि संसाधन ब्यूरो द्वारा जैविक नियंत्रण के क्षेत्र में पिछले चार सालों में किए जा रहे कार्य काफ़ी सराहनीय रहा हैं । गन्ना , नारियल, धान एवं पपीता के हानिकारक कीटों के नियंत्रण हेतु बायोलोजिकल कंट्रोल के कारण देश के किसानो को एवं पर्यावरण को काफ़ी लाभ मिल रहा हैं, क्योंकि केमिकल फ़्री हैं एवं इनपुट लागत भी कम हैं । इस अवसर पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महा निरीक्षक एवं सभी संस्थानो के निर्देशक भी उपस्थित थे ।

एक उल्लेखनीय उपलब्धि के रूप में भारत को उसका 37वां विश्व यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल मिला..

Image
  एक अन्य ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में ,  भारत के  ‘ मुंबई के विक्टोरियन गोथिक एवं आर्ट डेको इंसेबल्स ‘  को यूनेस्को की विश्व धरोहर संपदा की सूची में अंकित किया गया। यह निर्णय आज बहरीन के मनामा में यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति के 42वें सत्र में लिया गया। जैसीकि विश्व धरोहर समिति ने अनुशंसा की ,  भारत ने इंसेबल का नया नाम  ‘ मुंबई के विक्टोरियन गोथिक एवं आर्ट डेको इंसेबल्स ‘  स्वीकार कर लिया। विक्टोरियन गोथिक एवं आर्ट डेको इंसेबल्स के हिस्से के रूप में राजाबाई क्लॉक टावर भारत मानदंड (2) एवं (4) के तहत ,  जैसाकि यूनेस्को के संचालनगत दिशानिर्देशों में निर्धारित किया गया है , ‘ मुंबई के विक्टोरियन गोथिक एवं आर्ट डेको इंसेबल ‘  को विश्व धरोहर संपदा की सूची में अंकित करवाने में सफल रहा है। इससे मुंबई सिटी अहमदाबाद के बाद भारत में ऐसा दूसरा शहर बन गया है जो यूनेस्को की विश्व धरोहर संपदा की सूची में अंकित है। इस ऐतिहासिक क्षण पर केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेश शर्मा ने मुंबई के निवासियों और पूरे देश को इस ऐतिहा...

भारतीय कर प्रणाली में अभूतपूर्व सुधार के एक वर्ष पूरे होने पर 1 जुलाई, 2018 ‘जीएसटी दिवस‘ के रूप में मनाया जाएगा..

भारत सरकार भारतीय कर प्रणाली में अभूतपूर्व सुधार अर्थात वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के अस्तित्व में आने के एक वर्ष पूरे होने पर कल, 1 जुलाई, 2018 को ‘जीएसटी दिवस‘ के रूप में मनाएगी। पहला वर्ष सामने आने वाली विभिन्न प्रकार की चुनौतियों एवं नीति निर्माताओं तथा कर प्रशासकों की इनसे बेहतर तरीके से निपटने की इच्छा और क्षमता दोनों ही रूप से उल्लेखनीय रहा है।       इससे भी अधिक महत्वपूर्ण यह है कि जीएसटी का पहला वर्ष विश्व के लिए भारतीय करदाताओं के भारतीय कर प्रणाली में आए इस अभूतपूर्व सुधार में प्रतिभागी बनने का उदाहरण रहा है। इसी के अनुरूप, फैसला किया गया है कि 1 जुलाई, 2018 को ‘जीएसटी दिवस‘ के रूप में मनाया जाए। केंद्रीय रेल, कोयला, वित एवं कंपनी मामले मंत्री श्री पीयूष गोयल इस अवसर पर होने वाले समारोह की अध्यक्षता करेंगे जबकि वित राज्य मंत्री श्री शिव प्रताप शुक्ला विशिष्ट अतिथि होंगे।       जीएसटी के कार्यान्वयन से पहले, भारतीय कराधान प्रणाली केंद्रीय, राज्य एवं स्थानीय क्षेत्र लेवियों का एक मिश्रण था। जीएसटी के लिए संविधान में संशोधन...

एस रमेश ने केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण किया..

 श्री एस रमेश ने आज श्रीमती वनाजा एन सरना के सेवानिवृत्त होने पर केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा कर बोर्ड (सीबीआाईसी) के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। अपनी पदोन्नति से पूर्व बोर्ड में वह सदस्य (प्रशासन) थे।       श्री एस रमेश ने अपने कैरियर की शुरुआत मुंबई में केंद्रीय उत्पाद शुल्क एवं उसके बाद मुंबई सीमा शुल्क के सहायक आयुक्त के रूप में की। उन्होंने हैदराबाद, नागपुर, चेन्नई, त्रिची आदि जगहों पर विभिन्न पदों पर काम किया है। वह 2013 से 2016 तक चेन्नई, सीमा शुल्क जोन के मुख्य आयुक्त थे। इसके बाद, उन्होंने प्रणाली एवं डाटा प्रबंधन के महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभाला। वह 2016 के सितंबर में सदस्य (आईटी, केंद्रीय उत्पाद शुल्क एवं सेवा कर) के रूप में बोर्ड में शामिल हुए।

इस वर्ष भारत से रिकॉर्ड संख्या में हज यात्री जाएंगे -मुख्तार अब्बास नकवी

इस वर्ष भारत से रिकॉर्ड संख्या में हज यात्री जाएंगे -मुख्तार अब्बास नकवी..केंद्रीय अल्पसंख्यक मामले मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज यहां कहा कि हज सब्सिडी समाप्त होने के बाद भी, उन हज यात्रियों को, जो भारत की हज कमेटी के माध्यम से जा रहे हैं, ले जाने वाले एयरलाइंस को इस वर्ष 57 करोड़ रुपये कम का भुगतान किया जाएगा।       नई दिल्ली में आयोजित अनुकूलन सह प्रशिक्षण शिविर में हज समन्वयकों/सहायक हज अधिकारियों/हज सहायकों एवं चिकित्सा कर्मचारियों को संबोधित करते हुए श्री नकवी ने कहा कि 2017 में 1,24,852 हज यात्रियों के लिए हवाई किराये के लिए एयरलाइंस को कुल 1030 करोड़ रुपये का भुगतान किया था जबकि 2018 में भारत की हज कमेटी के माध्यम से जा रहे 1,28,702 हज यात्रियों के लिए हवाई किराये के लिए एयरलाइंस को कुल 973 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा।       श्री नकवी ने कहा कि हज 2018 के लिए कुल 3,55,604 आवेदन प्राप्त किए गए थे जिसमें 1,89,217 पुरुष एवं 1,66,387 महिला आवेदन शामिल थे। पहली बार भारत से मुस्लिम महिलाएं बिना ‘मेहराम‘ (पुरुष सहयोगी) क...

पर्यटन मंत्री ने जोधपुर आतिथ्य प्रबंधन संस्थान का उद्घाटन किया..

केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री के जे अल्फोंस ने आज जोधपुर आतिथ्य प्रबंधन संस्थान का उद्घाटन किया।       अपने उद्घाटन संबोधन में, मंत्री महोदय ने रेखांकित किया कि भारत विश्व में सबसे तेज गति से बढ़ने वाली पर्यटन अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और 2017 में भारतीय पर्यटन क्षेत्र ने 7 प्रतिशत की वैश्विक वृद्धि दर के मुकाबले 20.8 प्रतिशत की बढोतरी दर्ज कराई। श्री के जे अल्फोंस ने उम्मीद जताई कि अगले तीन वर्षों के दौरान हम विदेशी पर्यटकों से राजस्व को दोगुना करने में सक्षम होंगे

योग शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है- डा0 दिनेश शर्मा

Image
लखनऊः दिनांक 30 जून, 2018  उ0प्र0 राज्य आयुष सोसाइटी, आयुष विभाग उ0प्र0 के तत्वावधान में चतुर्थ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन की श्रृंखला में सम्पन्न योग पखवाड़ा (15 जून, 2018  से 30 जून, 2018) का समापन एवं पारितोषिक वितरण समारोह आज विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह, निर्माण भवन परिसर में आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि डा0 दिनेश शर्मा उप मुख्यमंत्री, विशिष्ट अतिथि डा0 धर्म सिंह सैनी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष विभाग, कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती संयुक्ता भाटिया महापौर लखनऊ, श्री अवनीश अवस्थी अपर मुख्य सचिव सूचना एवं पर्यटन विभाग, श्री मुकेश कुमार मेश्राम सचिव आयुष विभाग, मिशन निदेशक श्री सोबरन सिंह, वरिष्ठ परामर्शदाता श्री मणि प्रसाद मिश्र, श्री सी0पी0 त्रिपाठी आयुक्त सहारनपुर मण्डल, श्री आलोक कुमार पाण्डेय जिलाधिकारी सहारनपुर, कार्यक्रम के संयोजक डाॅ0 शिव शंकर त्रिपाठी प्रभारी चिकित्साधिकारी आयुर्वेद राजभवन उत्तर प्रदेश सहित 450 से अधिक आयुर्वेद, होम्योपैथ, यूनानी विभाग के अधिकारी एवं चिकित्सक तथा पतंजलि योग पीठ, प्रजापिता ब्रहृमाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, गायत्री परिवा...

पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश का उ0प्र0 पुलिस अकादमी मुरादाबाद में प्रथम री-यूनियन सेमिनार के अवसर पर सम्बोधन..

Image
उ0प्र0 पुलिस अकादमी मुरादाबाद में दिनांक 29-06-2018 एवं 30-06-2018 को उत्तर प्रदेश पुलिस में प्रान्तीय पुलिस सेवा(सम्प्रति भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नत) के 30 वर्ष या उससे अधिक वर्ष पूर्व इस संस्था में प्रशिक्षित सेवारत अधिकारियों की प्रथम री-यूनियन सेमीनार का आयोजन किया गया। इस री-यूनियन सेमीनार की थीम ‘‘महिलाओं के विरूद्ध अपराध: समस्या एवं समाधान‘‘ रखी गयी थी। इस सेमीनार को दिनांक 30-06-2018 को श्री ओ0पी0 सिंह, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित किया गया। इस सेमीनार में कुल 25 अधिकारियोें को सपरिवार आमंत्रित किया गया था, जिनमें से 13 अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा 8 अधिकारियों की पत्नी भी उपस्थित हुई। सेमीनार में उपस्थित हुए समस्त प्रतिभागी अधिकारियों के 03 सिंडीकेट ग्रुप बनाये गये। प्रथम गु्रप में श्री अजय मोहन शर्मा पुलिस उपमहानिरीक्षक पी0ए0सी0 सेक्टर मेरठ, श्री अनिल कुमार राय पुलिस उप महानिरीक्षक देवीपाठन परिक्षेत्र गोण्डा, श्री कविन्द्र प्रताप सिंह पुलिस उपमहानिरीक्षक कुम्भमेला, इलाहाबाद, श्री विनय कुमार यादव पुलिस अधीक्षक सीबीसीआईडी उ0प्...

जनपद एटा/थाना कोतवाली देहात- बाबरिया गैंग का 25,000 रुपये का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार, एक रायफल व एक मोटर साइकिल बरामद..

जनपद एटा/थाना कोतवाली देहात- बाबरिया गैंग का 25,000 रुपये का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार, एक रायफल व एक मोटर साइकिल बरामद..दिनांक 29/30.06.2018 को रात्रि में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा कार्यवाही के दौरान अमापुर रोड स्थित वेवर बैराज नहर पुल पर बदमाश आबिद को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी की एक रायफल व 4 जिन्दा व 1 खोखा कारतूूस तथा बिना नम्बर की एक मोटर साइकिल बरामद की गयी। पूछताछ में अभियुुक्त ने बताया कि विगत वर्ष उसने बाबरिया गैंग के अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ग्राम नगला खंदारी थाना सिरसागंज, फिरोजाबाद से लूटी थी। इसके अतिरिक्ति कई लूट/चोरी की घटनाओं को कारित करना स्वीकार किया गया।         उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध जनपद फिरोजाबाद व एटा के विभिन्न थानों पर लूट, चोरी, आम्र्स एक्ट आदि के 7 अभियोग पंजीकृत हैं तथा लूट/चोरी की घटनाओं में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था। अभियुक्त को जेल भेजा गया। 

जनपद मुजफफरनगर/थाना नईमण्डी- पुलिस कार्यवाही में चार अभियुक्त गिरफ्तार

  दिनाॅक 30.06.2018 को थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा चैकी टीपी नगर पर चैकिंग के दौरान 02 मोटर साईकिल पर सवार 04 व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया तो उनके द्वारा पुलिस टीम पर फायर किये गये। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गयी जिससे 01 अभियुक्त आरिफ उर्फ भोलू घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा घायल बदमाश सहित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। घायल अभियुक्त को तत्काल ईलाज हेतु अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 खोखा कारतूस व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर एवं 04 मोटर साईकिल बरामद की गयी।

पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 कार्यालय के सुरक्षा अधिकारी सहित तीन कर्मी अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त..

आज दिनांक 30-06-2018 को मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 के सुरक्षा अधिकारी श्री राज कुमार उपाध्याय सहित तीन पुलिस कर्मी अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गये। इन कर्मचारियों के सम्मान में मुख्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। आनन्द कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, कानून व्यवस्था, उ0प्र0 द्वारा तीनों कर्मचारियों को मोमेन्टो प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी।     सुरक्षा अधिकारी श्री राज कुमार उपाध्याय का 41 वर्ष से अधिक का सेवाकाल रहा है। आपको सराहनीय कार्यों हेतु उच्च अधिकारीगण द्वारा समय-समय पर नकद पुरस्कारों व प्रशस्ति पत्रों से सम्मानित किया गया है तथा सराहनीय एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिये वर्ष 2004 में सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह, वर्ष 2014 में उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, वर्ष 2017 में पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह रजत तथा 26 जनवरी, 2018 के अवसर पर दीर्घ एवं सरहानीय सेवाओं के लिये पुलिस पदक से विभूषित किया गया है।     श्री फैयाज उल्लाह सिद्दीकी, सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) का 39 वर्ष से अधिक का सेवाकाल रहा है। आपको सराहनीय कार्यों ह...

15,000 रूपये का ईनामी अपराधी अभिमन्यू गिरफ्तार..

दिनांकः 30-06-2018 को उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर के थाना तालगांव क्षेत्रान्तर्गत, एस0टी0एफ0 टीम द्वारा लूट व हत्या के मुकदमे में विगत 02 वर्ष से फरार चल रहे रूपये 15,000/- के पुरस्कार घोषित कुख्यात वांछित अपराधी मन्नू उर्फ अभिमन्यू सिंह को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। अभियुक्त का विवरणः- मन्नू उर्फ अभिमन्यू सिंह पुत्र अर्जुन सिंह, निवासी मानपुर कौडिया, थाना तालगांव, जनपद सीतापुर उम्र 35 वर्ष एस0टी0एफ0, उत्तर प्रदेश को विगत काफी दिनों से कुख्यात फरार/पुरस्कार घोषित अपराधियों के सक्रिय होकर लूट, हत्या करने व भयादोहन आदि अपराधांे में लिप्त होने की सूचनायें प्राप्त हो रहीं थीं। इस सम्बन्ध में श्री अभिषेक सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0, उ0प्र0 लखनऊ, द्वारा एस0टी0एफ0 की विभिन्न इकाईयों/टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में श्री आलोक सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, एस0टी0एफ0 उ0प्र0 के निर्देशन एवं निरीक्षक विनय कुमार गौतम के नेतृत्व में एस0टी0एफ0 मुख्यालय टीम द्वारा अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी। -8- इसी क्रम में अभिसूच...

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

Image
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक से आज राजभवन में 70 वें आर0आर0 (2017) बैच के 9 भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों तथा 8 विदेश पुलिस सेवा के अधिकारियों ने भेंट की। राज्यपाल से भेंटवार्ता का कार्यक्रम सरदार बल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद द्वारा आयोजित किया गया था। सभी प्रशिक्षु अधिकारी नेशनल एकेडमी आफ पुलिस, हैदराबाद केे प्रशिक्षण प्रशिक्षाधीन अधिकारी स्टडी कम कल्चरल टूर प्रोग्राम के अन्तर्गत लखनऊ भ्रमण पर आये थे।  इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री हेमन्त राव व अकादमी की ओर से सहायक निदेशक श्री पवन कुमार आई0पी0एस0 भी उपस्थित थे। राज्यपाल ने प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा जनता की समस्याओं के समाधान के लिये संवेदनशील रवैया अपनायें। कानून एवं व्यवस्था सुदृढ़ करने में इस बात की जानकारी अवश्य करें कि अपराध का कारण क्या है। अपराध के कारण पर रोक लगाने के लिये अपने स्तर से कार्य संस्कृति बनायें। आप कानून व्यवस्था पर कैसे नियंत्रण करते हैं, इसके लिये जमीनी हकीकत को जानते हुये अपने विवेक से काम लें। दायित्व का निर्वहन कार्य की अपेक्...

राज्यपाल से मिले मुख्य सचिव राजीव कुमार..

Image
लखनऊः 30 जून, 2018   उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक से आज राजभवन में मुख्य सचिव श्री राजीव कुमार ने शिष्टाचारिक भेंट की। उल्लेखनीय है कि मुख्य सचिव राजीव कुमार आज सेवा निवृत्त हो रहे हैं। राज्यपाल ने उन्हें अंग वस्त्र व स्मृति चिहन देकर सम्मानित किया तथा स्वस्थ और आनन्दमय जीवन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल ने राजभवन के 3 कर्मचारियों को विदाई दी..

Image
लखनऊः 30 जून, 2018  उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने आज राजभवन के 3 कर्मचारियों को भावभीनी विदाई देते हुए उनके स्वस्थ और आनन्दमय जीवन की कामना की। आज राजभवन के समीक्षा अधिकारी श्री इशराक सिद्दीकी, कुक श्री के0 मनिक्कम तथा प्रधान रजक (धोबी) आज सेवा निवृत्त हुुए हैं।

जम्मू और कश्मीर के छात्रों ने सेना प्रमुख से मुलाकात की..

Image
जम्मू-कश्मीर के 25 छात्रों के एक समूह ने राष्ट्रीय अखंडता यात्रा के तहत दिल्ली का भ्रमण किया और 29 जून, 2018 को सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत से मुलाकात की। 5 शिक्षको सहित समूह में 20 छात्र और 5 छात्राएं शामिल हैं। सेना प्रमुख ने अपने सेवाकाल के दौरान राज्य से संबंधित अपने अनुभवों को छात्रों के साथ साझा किया। सेना प्रमुख ने छात्रों को कड़ी मेहनत करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय रूप से योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों को सशस्त्र बलों में शामिल होने और देश की सेवा करने के लिए प्रोत्साहित किया। राष्ट्रीय अखंडता यात्रा जम्मू-कश्मीर व पूर्वोत्तर क्षेत्र के छात्रों के लिए एक शैक्षणिक और प्रेरणादायी पर्यटन है। इसका उद्देश्य देश के समृद्ध विरासत तथा औद्योगिक विकास से छात्रों को अवगत कराना है। इस पहल से छात्रों को विभिन्न अवसरों की जानकारी मिलेगी तथा उन्हें प्रसिद्ध व्यक्तियों के साथ बातचीत करने का मौका मिलेगा।   

प्रधानमंत्री ने गन्ना किसानों से बातचीत की..

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज नई दिल्ली में लोक कल्याण मार्ग पर स्थित अपने आवास पर 140 से अधिक गन्ना किसानों के एक समूह से मिले और उनसे बातचीत की। प्रधानमंत्री से मिलने वाले किसान उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, महाराष्ट्र और कर्नाटक से थे।       प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि खरीफ मौसम 2018-19 के अधिसूचित फसलों के लिए केन्द्रीय मंत्रिमंडल अपनी अगली बैठक में लागत के 150 प्रतिशत न्यूनतम समर्थन मूल्य को लागू करने के बारे में मंजूरी दे देगी। उन्होंने यह भी बताया कि 2018-19 के चीनी मौसम के लिए गन्ने के उचित और नकद मूल्य (एफआरपी) की भी घोषणा कर दी जाएगी।  उन्होंने कहा कि यह मूल्य वर्ष 2017-18 के मूल्य से अधिक होगा। इसमें उन किसानों के लिए प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी, जिनका गन्ने से वसूली 9.5 प्रतिशत से अधिक होगी।        प्रधानमंत्री ने किसानों को गन्ना किसानों के बकाया का भुगतान करने के लिए किए गए विभिन्न फैसलों के बारे में जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले सात से दस दिनों में   4000 करोड़ रुपये से अधिक का बका...

एम्‍स में विभिन्न हैल्थकेयर परियोजनाओं के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री के सम्बोधन का मूल पाठ..

मंत्रिपरिषद के मेरे साथी श्रीमान जे. पी. नड्डा जी, अश्विनी चौबे जी, अनुप्रिया   पटेल जी और इस मंच पर उपस्थित श्रीमान रणदीप गुलेरिया जी, श्री आई .  एस . झा ,  डॉ. राजेश शर्मा और सभी महानुभव। दिल्‍ली के लोगों के लिए इलाज के लिए, दिल्‍ली आने वाले लोगों के लिए, आप सभी के लिए एक प्रकार से आज का विशेष दिन है। और मुझे खुशी है कि आज गरीबों को, सामान्‍य जन को, निम्‍न मध्‍यम वर्ग, मध्‍यम वर्ग को अपने जीवन की मुश्किल परिस्थिति से पार पाने के लिए, अपनी और स्‍वजनों की बीमारी से लड़ने में मदद करने के लिए कुछ नये आधार स्‍तंभ प्राप्‍त हो रहे हैं। अब से थोड़ी देर पहले यहां पर लगभग 17 सौ करोड़़ के नये प्रोजेक्‍ट का लोकार्पण और शिलान्‍यास किया गया है। इससे दिल्‍ली में मौजूद देश के दो बड़े अस्‍पतालों- एम्‍स और सफदरजंग अस्‍पताल में करीब-करीब 18 सौ से अधिक बेड की नई  capacity  का मार्ग खुला है।   Friends, AIIMS  पर बढ़ते दबाव को देखते हुए दिल्‍ली में इसके सभी केंपसों की क्षमता को बढ़ाया जा रहा है। आज तीन सौ करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनने वाले  ...