कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर/थाना दादरी
आज दिनांक 19.03.2020 को वादी विरेन्द्र निवासी नई बस्ती थाना दादरी द्वारा लिखित सूचना दी गयी कि नाली के पानी की निकासी के विवाद को लेकर उनके गांव में 1.विनीत, 2.प्रिंस, 3.राहुल, 4.अमित, 5.गौरव, 6.सुन्दर आदि 03-04 अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने एक राय होकर वादी के बड़े भाई रविन्द्र व पड़ोस की भाभी प्रेमदेवी की गोली मारकर हत्या कर दी एवं वादी के पिता ब्रह्म सिंह भी गोली लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गये तथा विकल को भी चोटें आयी हैं। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। सूचना पर थाना दादरी पर मु0अ0सं0 241/2020 धारा 147/148/ 149/302/ 307/323/506 भादवि व 07 सीएलए एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
थाना दादरी पुलिस द्वारा नामजद अभियुक्त 1.विनीत निवासी नई बस्ती, 2.सुन्दर निवासी नई बस्ती को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Comments