03 शराब तस्कर गिरफ्तार लगभग 22 लाख रू0 कीमत की 280 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब 02 डीसीएम वाहन बरामद
दिनांक 11.03.3030 की सांय को थाना खुखुन्दू व थाना लार की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर कोल्हुआ चैराहे व मेहरौना चेक पोस्ट के पास से चेकिंग के दौरान 03 शराब तस्कर 1.रणधीर, 2.हकीकत व 3.गुरप्रीत को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 22़ लाख रू0 कीमत की 280 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, 02 डीसीएम वाहन बरामद हुए।
पूछंताछ पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने बरामद शराब गैर प्रान्त से लाना स्वीकार किया।
इस सम्बन्ध में थाना खुखुन्दू व लार पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. रणधीर निवासी गलबड्डी थाना खन्ना जनपद खन्ना पंजाब।
2. हकीकत निवासी जनता कालोनी थाना सिविल लाइन जनपद सोनीपत हरियाणा।
3. गुरप्रीत निवासी जनता कालोनी थाना सिविल लाइन जनपद सोनीपत हरियाणा।
बरामदगी
1. लगभग 22़ रू0 कीमत की 280 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब
2. 02 डीसीएम वाहन
Comments