पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा अवैध शराब की तस्करी/निष्कर्षण/बिक्री/निर्माण को रोकने एवं अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु चलाये गये अभियान का विवरण

श्री एच0सी0 अवस्थी, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में अवैध देशी/अपमिश्रित/अंग्रेजी शराब के अनाधिकृत रूप से तस्करी/निष्कर्षण/बिक्री/ निर्माण पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने एवं अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में  पुलिस आयुक्त लखनऊ/गौतमबुद्धनगर एवं समस्त जोनल अपर पुलिस महानिदेशक/ परिक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, प्रभारी जनपद को दिनांक 28.02.2020 से 15 दिवस तक का सघन अभियान चलाने के साथ-साथ विगत 05 वर्षो में अवैध कच्ची/अपमिश्रित शराब बिक्री/तस्करी में प्रकाश में आये अभियुक्तों तथा ऐसे अन्य अराजक तत्वों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध भी प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे। 
पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 के निर्देशन में 15 दिवसीय अभियान के दौरान समस्त जनपदों में अवैध शराब की तस्करी/निष्कर्षण/ बिक्री/निर्माण के विरूद्ध कार्यवाही के  परिणाम निम्नवत हैं।
उक्त अवधि में कुल पंजीकृत अभियोगों की संख्या -    6,660
बरामद अवैध/अपमिश्रित/कच्ची शराब की मात्रा - 4,42,607 लीटर
बरामद अवैध शराब भट्टियों की संख्या -        600
गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों की संख्या -    7,224
अवैध शराब की तस्करी में संलिप्त बरामद 
वाहनों की संख्या - 182

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय