जनपद में 893 प्रकरणों मे से 20 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर किया गया

लखनऊ-03 अक्टूबर 2018,   जिलाधिकारी लखनऊ श्री कौशल राज शर्मा ने कहा कि सभी अधिकारी आम जनता की शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि आम जनता की समस्याओं का निस्तारण करना सभी सम्बन्धित अधिकारियों की जिम्मेदारी है और जन समस्याओं का निस्तारण सकारात्मक होना चाहिए। आम जनता की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाये। शिकायतों के निस्तारण में यदि कोई समस्या है तो उसका कारण स्पष्ट करते हुए अवगत कराना सुनिश्चित किया जायेें। जिलाधिकारी आज सरोजनीनगर तहसील स्थित समााान दिवस की अध्यक्षत कर रहे थे।
     जिलाधिकारी श्री कौशल राज शर्मा ने बताया कि सभी प्रकरणों को निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध करा दिया गये हैं कि उनका निस्तारण एक सप्ताह में सुनिश्चित करें। तहसील दिवस में आए शिकायतकर्ताओ की शिकायतों पर जिलाधिकारी ने उनका तत्काल निस्तारण करने के दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले माह मोहर्रम होने के कारण ज्यादातर अधिकरियों की डयूटी मोहर्रम में लगी थी जिसके कारण  कुछ पुरानी शिकायतें लम्ब्ति है जिनकी एक सप्ताह के अन्दर समीक्षा कर सभी पुरानी शिकायतों का निस्तारण कराया जायेगा।        
          जिलाधिकारी श्री कौशल राज शर्मा ने बताया कि जनपद की सभी पांच तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किये गये तथा आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवसों में कुल 893 प्रकरण प्राप्त हुए जिसमे से 20 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, शेष प्रकरणों को निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध करा दिया गये हैं कि उनका निस्तारण एक सप्ताह में सुनिश्चित करें।
      जिलाधिकारी ने बताया कि आज के आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसील सदर में 26 प्रकरण प्राप्त हुए 02 प्रकरण का निस्तारण, तहसील मलिहाबाद में 162 मे से 13 प्रकरण का निस्तारण, तहसील बी0के0टी में 182 मे 00 प्रकरण का निस्तारणं, मोहनलालगंज तहसील दिवस में 189 मे से 04 का निस्तारण हो सका, तहसील सरोजनीनगर में 132 मे से 01 प्रकरण का निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों को समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को उपलब्ध करा दिये गये, जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद की पांच सम्पूर्ण समाधान दिवसों में पुलिस 99, राजस्व 286, विकास 121, शिक्षा 02, समाज कल्याण 19, चिकित्सा 00 तथा अन्य 166 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए है।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय