पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 के निर्देश पर लगभग दो लाख व्यक्तियों का डिजिटल वालंटियर संगठन तैयार..

दिनांक 22.10.2018 को पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा निर्देशित किया गया है कि सभी सोशल मीडिया मानिटरिंग में लगे अधिकारी/कर्मचारीगण की वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो की समीक्षा की जाये तथा उन्हे सोशल मीडिया पर हो रहे आपराधिक घटनाओं एवं सूचनाआंे से निपटने हेतु सक्षम बनाया जाये।
    पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 के निर्देशानुसार दिनांक 22.10.2018 की रात्रि 21ः00 बजे से 23ः00 बजे तक तथा 23.10.2018 को 18ः00 बजे 21ः00 बजे तक सोशल मीडिया पालिसी एवं डिजिटल वालंटियर संगठन बनाने के बारे में विस्तृत दिशा-निर्देश दिये गये है।
    पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा जनमानस की अफवाहों को रोकने में सहायता लेने हेतु प्रत्येक थाने पर 250 डिजिटल वालंटियर बनाये जाने हेतु दिनांक 13.07.2018 को निर्देश दिये गये थे। राज्य के प्रत्येक थाने पर थानाध्यक्ष को अपने कम्प्यूटर आपरेटर के माध्यम से डिजिटल वालंटियर का एक ग्रुप बनाये जाने हेतु दिशा निर्देश जारी किये गये थे। थाना क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों, शिक्षको, पत्रकारों, सभासद, ग्राम प्रधान, चिकित्सक, कोटेदार, ग्राम सचिव, अधिवक्ता तथा धार्मिक संस्थाओं के व्यक्ति, होमगार्ड, सिविल डिफेन्स, विशेष पुलिस अधिकारी, व्यापार मंडल के पदाधिकारी आदि को शामिल कर 250 व्यक्तियों का वाट्सएप ग्रुप बनाने हेतु निर्देशित किया गया था।
    इस प्रकार प्रदेश के 1465 थानों में लगभग 03 लाख 60 हजार व्यक्तियों को वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से उ0प्र0 पुलिस से जोड़कर अफवाहों की रोकथाम का लक्ष्य रखा गया था। अब तक लगभग 02 लाख व्यक्तियों को वाट्सएप ग्रुप से जोड़ लिया गया है।
    पुलिस महानिदेशक,उ0प्र0 द्वारा निर्देशित किया गया है कि डिजिटल वालंटियर के माध्यम से अफवाहों तथा फेक न्यूज की रोकथाम की जाय और उ0प्र0 की पुलिस मंशा से जन सामान्य अवगत कराते हुये कानून व्यवस्था बनाये रखी जाये।
    इस प्रकार पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा आनलाईन आर्थिक अपराध, धोखाधड़ी तथा सोशल मीडिया पर अपराधों की रोकथाम में व्यक्तिगत रूचि लेकर दिशा निर्देश जारी किये गये है, जिससे अपराधों पर रोकथाम लगी है तथा घटित अपराध का अनावरण हुआ है। 
    इसी प्रकार पुलिस कर्मियों को सोशल मीडिया प्रयोग के संबंध में दिनांक      04.10.2018 को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये गये थे। 
    चूंकि प्रत्येक जनपद, परिक्षेत्र एवं जोनल स्तर पुलिस मीडिया सेल का गठन किया गया है इसके द्वारा शिफ्टो में 24 घंटे अनवरत कार्य किया जाता है।
    वर्तमान में प्रदेश 08 जोनल मीडिया सेल, 18 परिक्षेत्रीय मीडिया, 75 जनपदीय मीडिया सेल गठित किये गये है, जिसमें कुल मिलाकर 101 निरीक्षक, 101 उपनिरीक्षक, 352 आरक्षियों को शिफ्टवार 24 घंटे सोशल मीडिया की मानिटरिंग की जा रही है।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय