जनपद गाजियाबाद/थाना मुरादनगर: 02 अभियुक्त गिरफ्तार 72 घण्टें के अन्दर घटना का अनावरण

दिनांक 06.10.2018 को 07 वर्षीय बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गयी थी, जिसका शव एक धार्मिक स्थल की छत पर मिला था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गाजियाबाद द्वारा पुलिस की 07 टीमों का गठन कर लगभग 100 लोगों से सघन पूछंताछ की गयी एवं 70-75 घरों की तलाशी ली गयी। एफ0एस0एल0 टीम द्वारा विभिन्न पहलुओं पर वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किये गये। पूछतांछ एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर 72 घण्टें के अन्दर इस सनसनीखेज हत्या का अनावरण कर घटना में सन्नलिप्त 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
    दिनांक 07.12.10.2018 की रात्रि मुरादनगर कस्बे की जनता द्वारा इस बलात्कार/हत्या की घटना का अनावरण करने एवं 72 घण्टें के अन्दर दोनों अभियुक्तों
की गिरफ्तारी करने की सराहना करते हुए रैली/कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। जनता द्वारा गाजियाबाद पुलिस के कार्य की सराहना की गयी तथा पुलिस का अभिवादन किया गया।
पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा मुख्यालय में नियुक्त आरक्षी को सम्मानित करने का लिया निर्णय
    दिनांक 12.10.2018 को मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 लखनऊ की डिस्पैच शाखा में डाक रनर के पद पर कर्तव्यरत आरक्षी संतोष कुमार यादव डाक वितरण हेतु जा रहे थे। रास्ते में समय करीब 17.30 बजे प्राणि उद्यान के निकट मोड़ पर सड़क के किनारे  कुछ रूपये बिखरे से पड़े मिले। आरक्षी द्वारा अपनी मोटरसाईकिल किनारे खड़ी कर बिखरे रूपये इकट्ठे किये गये। रूपयों के सम्बन्ध में आस-पास लोगों से पूछने पर वहां उपस्थित लोगों द्वारा उन रूपयों के बारे मेें अनभिज्ञता प्रकट की गयी। आरक्षी द्वारा सड़क के किनारे मिले रू0 7590/- (रू0 सात हजार पांच सौ नब्बे मात्र )  को  थाना कोतवाली हजरतगंज लखनऊ में जमा करा दिया गया ताकि उसके मूल स्वामी को उक्त बरामदशुदा राशि प्राप्त कराया जा सके।
    आरक्षी संतोष कुमार यादव का यह कार्य सराहनीय व प्रशंसनीय है। उसके उत्साहवर्द्धन हेतु श्री ओ0पी0 सिंह, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा उसे प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय